नई दिल्ली; डिजिटल डेस्क: पिछले कुछ सालों में कई बार राहुल गांधी की शादी को लेकर अफवाहें उड़ी हैं। कई बार इस तरह की चर्चा भी चली है कि उनके जीवन में कोई ना कोई है जिसके साथ वह आगे विवाह बंधन में बन सकते हैं लेकिन आज तक कभी भी उनके आदि से संबंधित कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। और न ही उनके इस तरह के किसी रिलेशन। का पता चला है फिर भी चाहे। राहुल गांधी के प्रशंसकों चाहे उनसे मतभेद रखने वाले कहीं न कहीं वह राहुल गांधी के शादी को लेकर चर्चाएं तो करते ही रहते हैं। बिहार चुनाव के दौरान ही एक बार फिर ऐसा कुछ हो गया जिसने राहुल गांधी के शादी की चर्चा छेड़ दी है।
बिहार चुनाव के दौरान चल रही एक प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी ने खुद ही अपनी शादी से संबंधित संकेत दे दिये हैं राहुल गांधी ने ऐसा कुछ कह दिया है जो साफ बताता है कि राहुल गांधी शादी के लिए इंटरेस्टेड हैं उनकी तैयारी चल रही है और उनकी शादी के लिए कौन बात कर रहा है इस बात का भी खुलासा उनकी इस चर्चा के दौरान हुआ है। लेकिन अब सवाल यह उठता है यदि राहुल गांधी शादी के लिए इंटरेस्टेड हैं तो फिर इस बात का खुलासा अभी तक आधिकारिक रूप से क्यों नहीं किया गया है। चलिए हम आपको वह वजह बताते हैं जिसकी वजह से राहुल गांधी का शादी में रुचि दिखाना सामने नजर आ रहा है।
बिहार में एक प्रेस वार्ता में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बैठे हुए थे और पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे जब एक पत्रकार ने उनसे चिराग पासवान के बारे में सवाल किया तो तेजस्वी बोले चिराग पासवान पर हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे मगर हम उनको सलाह जरूर देंगे कि वो हमारे बड़े भाई हैं और जल्द से जल्द शादी कर लें। इसी बीच राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए माइक हाथ में लिया और कहा, मुझ पर भी लागू होती है। इस पर तेजस्वी ने कहा पापा ने आपसे कहा था, जवाब में राहुल ने कहा उस पर बात चल रही है।
प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी ने अति उत्साहित होकर जिस तरह तेजस्वी की बात पर बीच में टोकते हुए कहा कि शादी करने की बात मुझ पर भी लागू होती है और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस पर बात चल रही है यह शाह बताता है के कहीं न कहीं अंदरूनी स्तर पर राहुल गांधी शादी का मन बना चुके हैं। और यदि लालू प्रसाद यादव से उनकी इस विषय पर बात चल रही है संभव है कि कांग्रेस के भी अन्य वरिष्ठ नेताओं से इस बारे में कुछ न कुछ बात चल रही हो और जल्द ही कुछ परिणाम सामने आए। क्योंकि जिस अति उत्साह के साथ राहुल गांधी ने बीच में टोकते हुए अपनी शादी के लिए उत्सुकता दिखाई वह साफ बताती है कि यह केवल हास्य का विषय नहीं है। राहुल गांधी संभवत अपनी शादी को लेकर गंभीर हैं।
