Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsशादी से पहले युवती को होटल के कमरे में ले जाकर सबकुछ...

शादी से पहले युवती को होटल के कमरे में ले जाकर सबकुछ कर दिया और बाद में तोड़ दी सगाई

मंगेतर देवांश अपनी बाइक से युवती को बैजाताल घूमने की बात कह कर साथ ले गया था लेकिन वह ग्वालियर के तानसेन नगर स्थित एक होटल में ले गया जहां पहले से ही एक रूम मंगेतर ने बुक किया हुआ था रूम में जाते ही

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: सगाई के बाद मंगेतर युवती के संग पहले मोबाइल पर बातचीत और चैट शुरू की फिर उसे घुमाने के बहाने होटल के कमरे में ले गया और फिर होटल के कमरे में वह सब कुछ किया जो उसे शादी के बाद करना था। और इन सबके बाद न जाने उसको लड़की में क्या कमी नजर आई थी उसने युवती से सगाई तोड़ दी। जिसके बाद युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की वही पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र नाका चंद्रवदनी इलाके की रहने वाली 21 साल की युवती ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि उसकी सगाई 1 जुलाई 2024 में इंदरगढ़ दतिया के रहने वाले देवांश साहू से हुई थी सगाई होने के बाद दोनों में बातचीत होने लगी थी इसी बीच मंगेतर देवांश ने उसे साथ घूमने के लिए बुलाया था जिसके बाद युवती अपनी मां से पूछकर उससे मिलने गई थी।

मंगेतर देवांश अपनी बाइक से युवती को बैजाताल घूमने की बात कह कर साथ ले गया था लेकिन वह ग्वालियर के तानसेन नगर स्थित एक होटल में ले गया जहां पहले से ही एक रूम मंगेतर ने बुक किया हुआ था रूम में जाते ही उसने उसके साथ गलत हरकत करना शुरू कर दिया। जब युवती ने विरोध किया तो मंगेतर ने उसे इमोशनल ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया और वापस नाका चंद्रवदनी छोड़ कर चला गया। जिसके बाद करीब 2 महीने पहले मंगेतर के पिता का फोन आया और उन्होंने कहा कि वह रिश्ता तोड़ रहे हैं।

क्योंकि देवांश युवती ने शादी करना नही चाहता। जिसके बाद युवती ने देवांश को फ़ोन किया तो उसने फ़ोन रिसीव नहीं किया। युवती के पिता ने रिश्तदारों और सामाजिक तौर पर कई कोशिश की शादी न टूटे और बात बन जाए। लेकिन मंगेतर शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद युवती ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार को दी जिसके बाद परिजनों के साथ थाना आकर शिकायत की हैं। वहीं पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी मंगेतर देवांश के खिलाफ दुष्कर्म की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular