Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsऑटो चालक के बेटे ने आईपीएल में जमाई धाक, प्रदर्शन ऐसा कि...

ऑटो चालक के बेटे ने आईपीएल में जमाई धाक, प्रदर्शन ऐसा कि धोनी ने भी की तारीफ

विग्नेश पुथुर की जो एक चाइनामैन स्पिन है। कोई नहीं जानता था। लेकिन आईपीएल 25 सीजन के पहले ही मैच में इन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ शिवम दुबे और दीपक हुड्डा जैसे दमदार बैट्समैन को बोल्ड कर तुरंत पवेलियन भेजते हुए क्रिकेट जगत में हलचल पैदा कर दी है।

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली: रविवार की रात को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में सभी की नजर चेन्नई की जीत पर है। और निस्संदेह चर्चा का केन्द्र भी महेन्द्र सिंह धोनी है। लेकिन इस मोच में एक खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है और इस खिलाड़ी की परफॉर्मेंस से सबसे ज्यादा प्रभावी तेजी को हुआ है वो?है महेंद्र सिंह धोनी। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स मैच जीत गई और मुंबई इंडियंस को हार का। सामना करना पड़ा इसके बावजूद भी महेंद्र। सिंह धोनी की नजर इस स्पिन बॉलर पर रही जिसने अपने प्रदर्शन से धोनी को खासा प्रभावित किया।

हम बात कर रहे हैं विग्नेश पुथुर की जो एक चाइनामैन स्पिन है। कोई नहीं जानता था। लेकिन आईपीएल 25 सीजन के पहले ही मैच में इन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ शिवम दुबे और दीपक हुड्डा जैसे दमदार बैट्समैन को बोल्ड कर तुरंत पवेलियन भेजते हुए क्रिकेट जगत में हलचल पैदा कर दी है। जिस अंदाज में और जिस विश्वास के साथ उन्होंने अपने मैच में बॉलिंग की है और सामने खडे। हुए बड़ेबड़े बल्लेबाजों को धराशायी किया है।उसको देखकर महेंद्र सिंह धोनी भी काफी प्रभावित हैं। विग्देश पुथुर 24 साल की केरल के खिलाड़ी हैं और यह मुंबई इंडियंस की प्रतिभा खोज प्रणाली का प्रमाण है। की आज वह। क्रिकेट जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। रल के मल्लापुरम के विग्नेश पुथूट कालीकट विश्वविद्यालय से पीटीएम गवर्नमेंट। कॉलेज में अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की पढ़ाई भी कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि विग्नेश पुथूर एक बहुत ही गरीब परिवार से आते हैं। उनके पिता आज भी ऑटो रिक्शा चलाते हैं और उनकी माँ एक गृहणी हैं। केरल क्रिकेट लीग तमिलनाडु प्रीमियर लीग में थोड़े समय के लिए खेलने के अलावा उन्होंने अब तक प्रथम। श्रेणी क्रिकेट का भी अनुभव नहीं लिया है। स्थानीय लीग में पुथुर की प्रतिभा को देखकर मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी आईपीएल टीम में। शामिल किया है पुथुर जब शिविर में शामिल हुए थे उसके बाद ही उनका प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया था यहीं से उनकी क्रिकेट यात्रा ने उड़ान भरी और अपनी मेहनत के दम पर आज पुथुर। अपनी प्रतिभा मनवाने में कामयाब हुए हैं। हालांकि विग्नेश पुथूर को तीस लाख रुपये की बेस प्राइस पर चुना गया है लेकिन जिस तरह का परफॉर्मेंस वह कर रहे हैं आने वाले समय में वह एक बड़े खिलाड़ी साबित होंगे। 

विग्नेश के पिता कहते हैं कि हमने कभी सोचा ही नहीं था कि वह पहले मैच में ही खेलेगा हम बहुत खुश हैं। हमने नहीं सोचा था उसे आईपीएल में जगह मिलेगी। अब बहुत से लोग हमें बधाई देने के लिए कॉल कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह सभी की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। विग्नेश की माँ कहती हैं की उसने फ़ोन करके कहा था कि मुझे खेलने का मौका मिल सकता है। हम रविवार रात हर गेंद को देख रहे थे। और उसने अच्छा प्रदर्शन किया उसने मैच खत्म होने के बाद रात बारह बजे हमने फोन पर बात भी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular