सागर मध्य प्रदेश: सागर जिले के खुरई से कुछ दिन पहले सामने आए पूरे परिवार की खुदकुशी के मामले में पुलिस जांच ने हैरान कर देने वाला सच उजागर किया है। इस दर्दनाक घटना के पीछे सिर्फ बेवफाई ही नहीं, बल्कि परिवार के सबसे नजदीकी रिश्तों में हुआ विश्वासघात भी वजह बना। पुलिस ने मृतक मनोहर लोधी की पत्नी द्रोपदी और उसके प्रेमी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना में पुलिस ने खुलासा किया है। इस परिवार का एक मित्र इस परिवार की महिला के साथ अवैध सम्बन्ध रखता था। और यही अवैध संबंध परिवार की बर्बादी की वजह बन गए और जब इस अवैध संबंध का अंत नहीं हुआ तो परिवार ने अपनी ही जीवन लीला समाप्त कर ली।
खुरई थाना प्रभारी के अनुसार, घटना से करीब एक महीने पहले मृतक मनोहर लोधी की बेटी शिवानी ने अपनी मां द्रोपदी को गांव के ही सुरेंद्र के साथ आपत्तिजनक हालत में दो बार देख लिया था। इसके बाद पूरा परिवार टूट गया। मनोहर और उसके बच्चों ने द्रोपदी को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने साफ कहा कि वह सुरेंद्र के बिना नहीं रह सकती और अगर ज्यादा दबाव डाला तो परिवार वालों पर ही झूठी शिकायत कर देगी।
मनोहर ने भी अपने बचपन के दोस्त सुरेंद्र से बात कर मामले को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन सुरेंद्र ने उल्टा मनोहर को गांव में बदनाम करने की धमकी दे डाली। परिवार पहले ही शर्म और डर में जी रहा था, और इस धमकी ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। 25-26 जुलाई की रात टीहर गांव में मनोहर लोधी, उसकी बेटी शिवानी, बेटा अनिकेत और मां फूल रानी ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि यह आत्महत्या द्रोपदी के अवैध संबंध और सुरेंद्र की धमकियों की वजह से हुई।
थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार सामाजिक बदनामी के डर से पूरी तरह टूट चुका था। द्रोपदी की जिद और प्रेमी की हठधर्मिता ने मनोहर को जीने की कोई वजह ही नहीं छोड़ी। मनोहर के लिए सबसे बड़ा आघात था अपने ही बच्चों का दर्द देखना, जो अपनी मां की बेवफाई से अंदर से टूट चुके थे। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग कह रहे हैं कि मनोहर बेहद सीधा-साधा और मेहनती व्यक्ति था। किसी को भरोसा नहीं था कि उसके अपने ही घर और सबसे नजदीकी दोस्त की वजह से ऐसा दर्दनाक अंत होगा।
अवैध संबंध के चलते हुई इस खौफनाक घटना ने एक बार फिर यह सवाल कर दिया है कि क्या किसी महिला के लिए अपने अवैध संबंध अपने परिवार से भी बढ़कर हो जाते हैं?कि वह अपने अवैध संबंधों के लिए अपने पूरे परिवार का जीवन ताक पर रख देती है। वह अपने परिवार को तो बर्बाद होते देख सकती है लेकिन अपने अवैध संबंध को खत्म नहीं कर पाती है। और यहां यह बात भी निकल कर आ रही है कि अवैध संबंध रखने वाली महिला किस तरह पूरे परिवार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानून। के नाम पर धमकियां देती थी। इस घटना ने सिर्फ एक परिवार नहीं, बल्कि रिश्तों के भरोसे पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार की महिला की बेवफाई और सबसे करीबी दोस्त का धोखा…
