Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsफिल्मी स्टाइल में सजा सुनते ही कोर्ट से भाग निकला पाॅक्सो का...

फिल्मी स्टाइल में सजा सुनते ही कोर्ट से भाग निकला पाॅक्सो का आरोपी

फैसला सुनाने के दौरान वह न्यायिक अभिरक्षा में कोर्ट के कठघरे में खड़ा था। तभी उसने मौके का फायदा उठाया और कोर्ट मुंशी को धक्का देकर भाग गया। हालांकि वहाँ उपस्थित वकीलों ने पीछा करके उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी तेजी से भागकर कहीं गायब हो गया

सागर मध्य प्रदेश: सागर जिले के बंडा न्यायालय  में उस समय हड़कंप मच गया जब एक आरोपी सजा सुनते ही फ़िल्मी स्टाईल में कोर्ट से फरार हो गया, और दो दिन बाद भी पुलिस उसका सुराग नहीं लगा सकी है। कोर्ट ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में दोषी पाए गए आरोपी जितेंद्र यादव को सजा सुनाई थी। घटना सोमवार 29 जुलाई शाम करीब 4 बजे की है। कोर्ट स्टाफ और अधिवक्ताओं ने पकड़ने की कोशिश की।  लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा। बंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सेमरा रामचंद निवासी जितेंद्र पिता हाकम यादव को धारा 354, 452 और पॉक्सो एक्ट के तहत कोर्ट ने दोषी ठहराया था। फैसला सुनाने के दौरान वह न्यायिक अभिरक्षा में कोर्ट के कठघरे में खड़ा था। तभी उसने मौके का फायदा उठाया और कोर्ट मुंशी को धक्का देकर भाग गया। हालांकि वहाँ उपस्थित वकीलों ने पीछा करके उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी तेजी से भागकर कहीं गायब हो गया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। बंडा न्यायालय में पदस्थ रीडर सरमन सिंह ने थाने में घटना की शिकायत दी। 

आपको बता दें कि जिस दिन सजा सुनाई जाती है उस दिन आरोपी को कोर्ट में उपस्थित रहना अनिवार्य होता है उसी के समक्ष सजा सुनाई जाती है और जब सजा सुनाई जाती है उस समय कोर्ट में खासी सुरक्षा भी रहती है। इसके बावजूद एक आरोपी का इस तरह न्यायालय परिसर से भाग जाना और बच निकलना। कहीं ना कहीं कोर्ट में किए गए सुरक्षा इंतजाम पर भी बड़े सवाल खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular