Thursday, July 30, 2026
30.9 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
HomeInternationalपाकिस्तानी लोग गूगल पर भारत के बारे में सबसे ज्यादा क्या सर्च...

पाकिस्तानी लोग गूगल पर भारत के बारे में सबसे ज्यादा क्या सर्च करते हैं, जानकर आप हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: पाकिस्तान के लोगों की शौक भी अजीब है। अपने देश में क्या हो रहा है उससे ज्यादा चिंता उन्हें। भारत। में, क्या चल रहा है? भारत क्या कर रहा है? इस बात की होती है और यही कारण है कि पाकिस्तानी लॉ भारत की तमाम गतिविधियों को गूगल सर्च करते रहते हैं  और उसके बारे में जानकारी जुटाते रहते हैं। लेकिन पाकिस्तान के लोग भारत की किन-किन चीजों को खोजते हैं इसके बारे में चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब गूगल ने टॉपिक्स की सूची जारी की जो पाकिस्तानियों द्वारा भारत के बारे में खोजे गए विषयों पर थी। इस सूची से पता चला कि पाकिस्तान के लोग भारत के बारे में कौन-कौन सी जानकारी जुटाना चाहते हैं और किस किस विषय पर सर्च करते हैं। इसमें एक सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम आया जो पाकिस्तानियों द्वारा भारत के विषयों पर सर्च की गई सूची में पहले पायदान पर था।

पाकिस्तान में साल 2024 की गूगल सर्च लिस्ट में भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी पहले स्थान पर हैं। पाकिस्तान के लोगों ने मुकेश अंबानी के बारे में कई चीजें सर्च की हैं। इसमें इनकी नेटवर्थ से लेकर बेटे की शादी तक शामिल है। मुकेश अंबानी के बारे में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा, सिंध, पंजाब और इस्लामाबाद से लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया। मुकेश अंबानी के अलावा पाकिस्तानियों ने भारत से जुड़ी कई और चीजों के बारे में सर्च किया। इसमें बॉलीवुड फिल्में और कुछ शो रहे। सबसे ज्यादा ‘हीरामंडी’ फिल्म को सर्च किया गया। इसके अलावा 12वीं फेल, एनिमल, स्त्री 2, मिर्जापुर और बिग बॉस के बारे में भी सर्च किया।

गूगल ने एक डेटा जारी किया है जिसमें बताया गया है कि साल 2024 में पाकिस्तानियों ने क्या-क्या सर्च किया। इसमें पाकिस्तानियों ने सबसे ज्यादा मुकेश अंबानी और उनके परिवार के बारे में सर्च किया। पाकिस्तानियों ने गूगल पर जो क्वेरी सर्च की उनमें मुकेश अंबानी की नेटवर्थ, मुकेश अंबानी का बेटा, मुकेश अंबानी के बेटे की शादी, मुकेश अंबानी का घर आदि शामिल रहे। मुकेश अंबानी के बेटे की शादी भी इस वर्ष रही जो दुनिया में सबसे महंगी शादियों में शुमार हुई। शायद यह वजह भी हो सकती हैं कि मुकेश अंबानी की रहीसी का अंदाजा लगाने के लिए पाकिस्तानी उनको और उनके परिवार को गूगल पर सर्च कर रहे हों। 

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 90.7 बिलियन डॉलर है। वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 17वें स्थान पर हैं। कुछ महीने पहले तक मुकेश अंबानी इस सूची में 11वें स्थान पर थे। बाद में इनकी नेटवर्थ में गिरावट आ गई। इस साल अभी तक मुकेश अंबानी को 5.62 बिलियन डॉलर का नुकसान हो चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular