Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsपत्रकार बीमा योजना को अधिक पत्रकार हितेशी बनाए जाने को लेकर श्रमजीवी...

पत्रकार बीमा योजना को अधिक पत्रकार हितेशी बनाए जाने को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दिया ज्ञापन

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित किया है कि पत्रकार कल्याण बीमा योजना की बढ़ाई गई प्रीमियम राशि और उसके ऊपर लगे जीएसटी को 0 किया जाए

ग्वालियर मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारों के हित में चलायी जा रही पत्रकार बीमा योजना इस वर्ष भी हर वर्ष की तरह शुरू हो चुकी है। योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर है और इस योजना में तमाम परिवर्तन कर इसे और अधिक पत्रकार हितैषी बनाया जा सकता है उद्देश्य से मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने प्रदेश के सभी जिलों में संगठन के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया जी। के निर्देश पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिले के कलेक्टर को प्रेषित किया।

हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग ने पत्रकार कल्याण बीमा कराने का विज्ञापन जारी किया है। इसमें एक बार फिर अधिमान्य और गैर अधिमान्य पत्रकारों के सभी आयु वर्ग के दो लाख और ₹5 लाख के बीमा की प्रीमियम राशि को बढ़ा दिया गया है तथा प्रीमियम पर 18% जीएसटी भी लगा दिया है। कई पत्रकार साथी ऐसे हैं जिनको उनके मीडिया संस्थान के प्रबंधकों की ओर से कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिलता है ऐसे पत्रकार बढ़ी हुई बीमा राशि जमा करने में असमर्थ हैं। 

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित किया है कि पत्रकार कल्याण बीमा योजना की बढ़ाई गई प्रीमियम राशि और उसके ऊपर लगे जीएसटी को 0 किया जाए। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में ₹5 लाख तक की पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना निशुल्क लागू की जाए। साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि बाईस।सितंबर से बढ़ाकर तीस सितंबर की जाए पत्रकार स्वास्थ्य बीमा राशि 0 करने की मांग को 3 दिवस के अंदर निराकरण नहीं किए जाने पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ इस बीमा योजना को स्वीकार नहीं करेगा। 

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ कि जिला ग्वालियर इकाई ने बुधवार को ग्वालियर कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जाकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम इन सभी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन एसडीएम अतुल सिंह को देकर उन्हें पढ़कर बताया गया। ज्ञापन देते समय मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की संयोजक कविता मांडरे, संभागीय महासचिव गजेंद्र इंगले, जिला महासचिव अशोक पाल, देवकरण राजपूत आकाश राजपूत आदि उपस्थित रहे। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular