अभी हाल ही में जापान रूस में आए भूकंप के बाद भूकंप को लेकर तमाम चर्चाएं पूरे दुनिया में चल रही है। तमाम लोग भूकंप नुकसान के बारे में जानना चाहते हैं। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पर नापी जाती है जितनी ज्यादा तीव्रता होती है उतना ही भयावह भूकंप माना जाता है। हालांकि कई बार ज्यादा तेज भूकंप में भी जान माल का नुकसान कम होता है जबकि कम तीव्रता के भूकंप में भी ज्यादा नुकसान हो जाता है। इसकी वजह यह होती है तो भूकंप किस स्थान पर हुआ है क्या वह डेंसली पॉपुलेटेड है या आइसोलेटेड एरिया है नुकसान इस बात पर बहुत निर्भर करता है।
- तीव्रता 9.5 (1960). बायोबियो, चिली – इसे आमतौर पर वाल्डिविया भूकंप या ग्रेट चिली भूकंप के रूप में जाना जाता है, यह अब तक का सबसे बड़ा भूकंप था जिसमें 1,655 लोग मारे गए और 2 मिलियन लोग बेघर हो गए।
- तीव्रता 9.2 (1964). अलास्का, अमेरिका – इसे अक्सर ग्रेट अलास्का भूकंप, प्रिंस विलियम साउंड भूकंप, या गुड फ्राइडे भूकंप के नाम से जाना जाता है, इस भूकंप और उसके बाद आई सुनामी ने 130 लोगों की जान ले ली और 2.3 बिलियन डॉलर का नुकसान पहुँचाया।
- तीव्रता 9.1 (2004). सुमात्रा, इंडोनेशिया – सुमात्रा-अंडमान द्वीप समूह में आए भूकंप के कारण भयंकर सुनामी आई और 280,000 से ज़्यादा लोग मारे गए, जबकि दक्षिण एशिया और पूर्वी अफ्रीका में 11 लाख लोग विस्थापित हुए।
- तीव्रता 9.1 (2011). तोहोकू, जापान – इसे महान तोहोकू भूकंप कहा जाता है। इस भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में 15,000 से ज़्यादा लोग मारे गए और 130,000 से ज़्यादा लोग विस्थापित हुए।
- तीव्रता 9.0 (1952). कामचटका क्राय, रूस – दुनिया में पहली बार दर्ज की गई 9 तीव्रता के भूकंप ने हवाई में भीषण सुनामी पैदा कर दी, जिससे 1 मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ।
- तीव्रता 8.8 (1906). एस्मेराल्डास, इक्वाडोर – इसे इक्वाडोर-कोलंबिया भूकंप कहा जाता है। इस भूकंप ने एक शक्तिशाली सुनामी उत्पन्न की जिसमें 1,500 लोग मारे गए और यह उत्तर में सैन फ्रांसिस्को तक पहुँच गई।
- तीव्रता 8.8 (2010) . बायोबियो, चिली – क्विरिहुए शहर के निकट समुद्र तट पर आए इस तीव्र भूकंप में 523 लोग मारे गए और 370,000 से अधिक घर नष्ट हो गए।
- तीव्रता 8.8 (2025) रूस के पूर्वी तट पर कामचटका प्रायद्वीप के पास शक्तिशाली भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.8 मापी गई। कैलिफोर्निया में लोगों को समंदर के किनारे से दूर रहने के लिए कहा गया है। चीन, फिलीपींस, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, पेरू और मेक्सिको ने भी अपने तटीय इलाकों में सुनामी अलर्ट जारी कर दिए हैं।
- तीव्रता 8.7 (1965). अलास्का, अमेरिका – अलास्का के अल्यूशियन द्वीप समूह के रैट द्वीप समूह के पास स्थित इस भूकंप ने 35 फीट ऊँची सुनामी उत्पन्न की।
- तीव्रता 8.6 (1950)। अरुणाचल प्रदेश, भारत – असम-तिब्बत भूकंप के रूप में संदर्भित, इस भूकंप ने पूरे क्षेत्र में तीव्र कंपन पैदा किया, रेत के ढेर, ज़मीन में दरारें और बड़े भूस्खलन पैदा किए। कुल मिलाकर, 780 लोग मारे गए।

यदि आंकड़ों की बात करें तो चाहे तीव्रता की बात हो चाहे जनहानि।की चाहे उसके भयावह परिणाम की चिली।में उन्नीस सौ साठ में आया भूकंप भी सबसे ज्यादा विनाशकारी है। इस भूकंप की तीव्रता 9.5 रही थी और जिसमें 1,655 लोग मारे गए और 2 मिलियन लोग बेघर हो गए।
वर्तमान में रूस जापान में आया भूकंप हालांकि रिएक्टर पैमाने ये। माने तो काफी तीव्रता वाला रहा लेकिन आज की आधुनिक सुविधाओं और तकनीकी क्षमताओं के चलते हमने अपने आप को सुरक्षित कर लिया है। यही वजह रही है कि अब तक इस भूकंप में किसी भी तरह की मौत की कोई सूचना नहीं है।हालांकि इसके बाद अभी वर्तमान में सुनामी की लहरें उठ रही हैं लेकिन सुनामी की लहरों से भी अब तक किसी जनहानि इसकी सूचना नहीं है।
