Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsझाँसी मेडिकल कॉलेज एनआईसीयू में आग, जिंदा जलने से 10 बच्चों की...

झाँसी मेडिकल कॉलेज एनआईसीयू में आग, जिंदा जलने से 10 बच्चों की दर्दनाक मौत।

नवजात शिशु देखभाल इकाई (एनआईसीयू) के एक हिस्से में अचानक शार्ट सर्किट हुआ जिससे आग लग गई। इसी भीषण आग में झुलसने से 10 नवजात शिशुओं की दर्दानाक मौत हो गई।

झाँसी, उत्तर प्रदेश: शुक्रवार रात झांसी जिले में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बीती रात आग का तांडव देखने को मिला। यहां नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में अचानक आग लग गई जिसमें 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और जिम्मेदार अधिकारियों को 12 घंटे में जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, नवजात शिशु देखभाल इकाई (एनआईसीयू) के एक हिस्से में अचानक शार्ट सर्किट हुआ जिससे आग लग गई। इसी भीषण आग में झुलसने से 10 नवजात शिशुओं की दर्दानाक मौत हो गई। यह घटना रात करीब साढ़े दस से 10 बजकर 45 मिनट के बीच हुई। वहीं चाइल्ड वॉर्ड की खिड़की तोड़कर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। बचाव अभियान के तहत अबतक 35 से ज्यादा बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 16 नवजात शिशुओं की हालत गंभीर है।

आपको बता दें की झांसी का महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश के पुराने शिक्षण संस्थाओं में शुमार है तो यह बुन्देलखंड क्षेत्र का सबसे बड़ा उच्चार केंद्र है जिस पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लोगों का भार। है यहां इस आग की घटना में सबसे बड़ी बात जो सामने निकलकर आई है वह यह है कि आग लगने पर सेफ्टी अलार्म तक नहीं बजा।। जिससे सुरक्षा कर्मी और मेडिकल कॉलेज प्रशासन। हो समय रहते हादसे। की जानकारी नहीं लग सके।यदि अलार्म बच जाता तो इतनी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सकता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular