Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsएमपी का जामताड़ा बना मंदसौर, साइबर पुलिस ने पकड़ा ऑनलाइन ठगी का...

एमपी का जामताड़ा बना मंदसौर, साइबर पुलिस ने पकड़ा ऑनलाइन ठगी का बड़ा कॉल सेंटर

भोपाल मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश स्टेट साइबर पुलिस की इंदौर यूनिट ने एक बड़े फर्जी कॉल सेन्टर पर कार्रवाई की है और इस कॉल सेन्टर में जो कुछ देखने को साइबर पुलिस की टीम को मिला  वह चौंकाने वाला था क्योंकि यहां पर जिस स्तर पर साइबर ठगी का पूरा सैटअप लगाया गया था वह पूरी तरह से जामताड़ा की तर्ज पर बना दिखाई दे रहा था। यहां पर साइबर ठगों ने फर्जी शेयर ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से लालच देकर लोगों को साइबर फ्रॉड में फँसाने का जाल बिछा रखा था। जिसमें तमाम लड़के लड़कियां दिन भर में कॉल करके लोगों को फंसाते थे। जिस स्थान पर पुलिस ने रेड कर फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा वहाँ ट्रेड युवक युवतियों के साथ तमाम तकनीकी उपकरण भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

मध्यप्रदेश के मंदसौर के शामगढ़ क्षेत्र में यह फर्जी कॉल सेन्टर संचालित था।। यहाँ पर पंजाबी कालोनी में साइबर ठगों ने किराए से एक मकान ले रखा था जिसमें लंबे समय से द कॉल सेन्टर चल रहा था। यहाँ पर पुलिस को 17 लड़कियां और 4 लड़के साइबर ठगी का जाल फैलाते हुए मिले। यहां पर हर लड़का। और लड़की रोज रोज। सो से। 150 तक कॉल करते थे जिनमें कोई न कोई व्यक्ति इनके जाल। में फंस जाता था। यह लॉ कॉल करके या व्हाट्सऐप करके लोगों को शियर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देते थे। जब व्यक्ति इनके मुनाफे की बात में फंस जाता था तो उसे एक। ऐप डाउनलोड कराया जाता था। इस ऐप पर यहीं फर्जी प्रॉफिट भी फंसे हुए लोगों को दिखाते थे। और जब लोग पूरी तरह इनके विश्वास में आ जाते थे, तब यह अपना ठगी का खेल शुरू करते। साइबर पुलिस के अनुसार इन ठगों ने शेयर बाज़ार में निवेश कराने के झांसे। के लिए डायमंड रिसर्च। कंपनी नाम से। एक कंपनी बना रखी थी। इसका एक ऐब भी। एल्गो। ट्रेडिंग के नाम से। बनाया था। लोगों को 10000। रुपये के निवेश पर रोजाना 5 से 7%। मुनाफा। देने का लालच देते थे।। और जो भी निवेश करता था उसे। फर्जी नाम पते से। खुले बैंक खातों में। यह पैसा ट्रांसफर करके ले लिया जाता था। ऐसी संभावना है के इस कॉल सेंटर के जरिए ही। इन ठगों ने हजारों लोगों को अभी तक ठगा होगा।

यहां पंजाबी कॉलोनी में जिस किराए के मकान में यह कॉल सेंटर लंबे समय से चल रहा था वहाँ आसपास के लोगों को भी यहाँ की गतिविधियों पर शक था। और घर के अंदर से लगातार फ़ोन पर बातचीत की आवाजें भी बाहर पहुंचती थीं। इन सबके बावजूद। लोकल पुलिस न कभी। यहां पर जांच क्यों नहीं की यह भी एक बड़ सवाल है। स्टेट साइबर पुलिस कि इंदौर यूनिट को। जब पुख्ता इनपुट मिले तो उन्होंने इस मकान पर। रेड। की और यहाँ पर जामताड़ा की तरह ही। एक बड़ा कॉल सेंटर संचालित होता दिखाई दिया। पुलिस ने मौके से 40 फ़ोन और तमाम अन्य सीमें। और अन्य सामग्री जब्त की हैं। अभी पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन ठगों ने। कितने फर्जी खाते खोल रखे हैं, जिनमें यह रकम लेते थे और। सिम कार्ड किस तरीके से इनके पास पहुंचे हैं जिनका उपयोग यह ठगी के कॉल करने के लिए करते थे। लेकिन मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के शामगढ़ में इस तरह का बडा कॉल सेन्टर पकड़ा जाना, यह सवाल खड़े कर रहा है के कहीं मध्यप्रदेश इन ठगों के लिए जामताड़ा का विकल्प तो नहीं बन रहा?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular