Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsजीएसटी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया बड़ा तोहफा, जरूरी बदलावों का...

जीएसटी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया बड़ा तोहफा, जरूरी बदलावों का ऐलान?

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यों के वित्त मंत्रियों वाला एक मंत्रिसमूह (GOM) पहले ही जीएसटी स्लैब में कटौती पर चर्चा कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि हम दीवाली तक देशवासियों को तोहफा देंगे। हम GST की दरों में बदलाव करेंगे।

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से कहा कि दिवाली तक वस्तु एवं सेवा कर (GST) में सुधार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे आम आदमी को काफी राहत मिलेगी। छोटे और मध्यम उद्यमों को लाभ होगा. रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगी। मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के आठ वर्ष पूरे होने के साथ ही जीएसटी में सुधार करने का समय आ गया है। 

आपको बता दें कि गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) एक जुलाई, 2017 को लागू हुआ था। लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण में मोदी ने कहा कि हमने राज्यों के साथ चर्चा की है और हम दिवाली तक अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू करेंगे, जो नागरिकों के लिए दिवाली का तोहफा होगा। GST की दरों में बदलाव से आम लोगों की जरूरत की चीजें काफी सस्ती हो जाएगी. हमारे एमएसएमई को इसका बहुत फायदा होगा। दैनिक उपयोग की वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी, जिससे हमारी अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यों के वित्त मंत्रियों वाला एक मंत्रिसमूह (GOM) पहले ही जीएसटी स्लैब में कटौती पर चर्चा कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि हम दीवाली तक देशवासियों को तोहफा देंगे। हम GST की दरों में बदलाव करेंगे। जिससे चीजें सस्ती हो जाएंगी। आठ साल बाद समय की मांग है कि हम इसका रिव्यू करें। हमने इसकी समीक्षा की. राज्यों से बात की. हम नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लेकर आ रहे हैं। बहुत बड़ी सुविधा बनेगी. हमारे उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा. रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगे, जिससे अर्थव्यवस्था को बड़ा बल मिलेगा।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular