Thursday, July 30, 2026
30.9 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
HomeScience & Techअग्नि मिसाइल के जनक राम नारायण अग्रवाल का निधन, रक्षा क्षमताओं को...

अग्नि मिसाइल के जनक राम नारायण अग्रवाल का निधन, रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में रहा बड़ायोगदान

नई दिल्ली; अग्नि मिसाइलों के जनक कहे जाने वाले प्रसिद्ध डीआरडीओ मिसाइल वैज्ञानिक राम नारायण अग्रवाल का 84 वर्ष की आयु में हैदराबाद में निधन हो गया। उन्होंने भारत के लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अग्नि मिसाइलों के पहले कार्यक्रम निदेशक के रूप में कार्यरत थे। इसी वजह से उन्हें अग्नि मैन के नाम से भी जाना जाता था।

राम नारायण अग्रवाल को उनके काम के लिए कई पुरस्कार मिले। भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें पद्म भूषण और पद्म श्री आदि प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अग्नि मिसाइलों के विकास में अग्रवाल के नेतृत्व ने भारत के रक्षा क्षेत्र ने बहुत प्रगति की और उनका योगदान। एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। इन मिसाइलों के सफल प्रक्षेपण ने वैश्विक स्तर पर भारत की उन्नत तकनीकी क्षमताओं और सामरिक ताकत को प्रदर्शित किया। उनकी दूरदर्शिता और अथक प्रयासों ने भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है।

उनके मार्गदर्शन में DRDO ने कई सफलताएं हासिल कीं, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा बढ़ी है। 1939 में जन्मे अग्रवाल ने इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाया और अपने पेशेवर सफ़र की शुरुआत में ही DRDO में शामिल हो गए। मिसाइल तकनीक के प्रति उनके जुनून ने उन्हें कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया। भारत की रक्षा क्षमताओं में राम नारायण अग्रवाल का योगदान बहुत बड़ा है। अग्नि मिसाइल श्रृंखला पर उनके काम ने भारत को मिसाइल प्रौद्योगिकी में एक मजबूत ताकत के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular