Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsसलमान को फिर मिली लॉरेंस की धमकी, "बाबा सिद्दिकी से बदतर होगी...

सलमान को फिर मिली लॉरेंस की धमकी, “बाबा सिद्दिकी से बदतर होगी हालत”

चिंताएं बढ़ गई हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार बिश्नोई गैंग के निशाने पर बने हुए हैं। एक बार फिर से सलमान को धमकी मिली है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

मैसेज भेजने वाले ने कहा है कि इस मैसेज को हल्के में ना लिया जाए। सलमान खान को जिंदा रहने के लिए लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करनी होगी। वह ऐसा करना चाहता है तो 5 करोड़ रुपये देने पड़ेंगे। उसने ऐसा नहीं किया तो उसकी हालत बाबा सिद्दीकी से भी ज्यादा खराब होगी। इस पूरे मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है।

सलमान खान की चिंता परिवार को हुई-

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान की सुरक्षा को लेकर परिवार बहुत ज्यादा चिंता में है और परेशान भी है। उनको धमकियां पहले ही मिल रही थीं, इसलिए उनको मुंबई सरकार की तरफ से Y कैटेगिरी की सुरक्षा दी गई थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले के बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ाकर Y+ कर दिया है।

बाबा सिद्दीकी की हत्या पर अरबाज खान ने जताया दुख जताया दुख-

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। सलमान के भाई अरबाज खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बाबा सिद्दीकी हमारे परिवार के बहुत अच्छे दोस्त थे। उनका जाना हमारे लिए काफी परेशान करने वाली घटना है। उनके बिना ईद की इफ्तार पार्टी हमेशा अधूरी ही रहेगी। वह एक ऐसे व्यक्ति थे, जो पूरे बॉलीवुड को इफ्तार पर इकट्ठा रखते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular