Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsजिस बैंक खाते पर क्राइम ब्रांच ने पहले ही लगा रखी थी...

जिस बैंक खाते पर क्राइम ब्रांच ने पहले ही लगा रखी थी रोक उसी बैंक से युवक निकाल रहे थे पेसे , पुलिस ने पकड़ा देखें

सतना के मुख्त्यारगंज स्थित एक बैंक की ब्रांच में रुपये निकालने पहुंचे 2 युवक सलाखों के पीछे पहुंच गए। उन्हें रकम तो नहीं मिली हवालात की हवा जरूर खानी पड़ रही है। मामला साइबर फ्रॉड से जुड़ा होने की आशंका है, लिहाजा दोनों युवकों से पूछताछ भी जारी है।

हवालात में रखकर की जा रही है पूछताछ-

मुख्त्यारगंज स्थित केनरा बैंक की शाखा में खाते से रकम आहरित करने पहुंचे दो युवकों को संदेह के आधार पर बैंक प्रबंधन ने पुलिस को सौंप दिया। सिटी कोतवाली पुलिस दोनों को अपने साथ थाना ले गई और हवालात में डाल कर पूछताछ कर रही है।

पकड़े गए युवकों की हुई पहचान

पकड़े गए युवकों की पहचान धीरज प्रजापति पिता मुन्ना लाल प्रजापति निवासी धवारी गली नंबर 5 मल्लाहन टोला व पंकज कुमार चौधरी पिता रामखेलावन चौधरी निवासी ग्राम गढ़वा खुर्द थाना कोटर के रूप में हुई है।

साइबर फ्रॉड के मामले में क्राइम ब्रांच ने कई बैंक खाते पर लगा दी थी रोक-

पुलिस ने बताया कि साइबर फ्रॉड के मामले में क्राइम ब्रांच ने कई बैंक के तमाम खातों पर रोक लगवा रखी है। वैसा ही खाता कैनरा बैंक में भी था। उस खाते से रकम निकालने बुधवार को दोनों युवक बैंक पहुंचे थे।

मैनेजर ने बातों में उलझा कर बैठा लिया

युवकों ने काउंटर पर पहुंच कर खाते में जमा रकम की जानकारी मांगी तो बैंक कर्मी को संदेह हुआ और उसने बैंक मैनेजर को जानकारी दी। युवकों से पूछा गया कि रकम कहां से आई है तो खुद को खाताधारक बताने वाला पंकज कुमार चौधरी जानकारी नहीं दे सका। मैनेजर ने बातों में उलझा कर बैठा लिया और पुलिस को सूचना दे दी। सिटी कोतवाली पुलिस दोनों को पकड़ लाई।

एटीएम 2 महीने पहले ही चोरी हो गया था-

पंकज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई में रह कर चौकीदारी करता है। उसका एटीएम कार्ड 17 अगस्त को चोरी हो गया था, इसलिए वह नगद रकम निकालने काउंटर पर आया था।

चोरी गए एटीएम से रकम कौन और कैसे निकाल रहा है और एटीएम ब्लॉक क्यों नहीं करवाया?

पंकज इस बात का जवाब नहीं दे सका कि उसके चोरी गए एटीएम से रकम कौन और कैसे निकाल रहा है ? उसने एटीएम ब्लॉक क्यों नहीं कराया और उसके खाते में 76 हजार रुपए किसने – कहां से जमा करवाए ?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular