Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeExclusiveवोटिंग से पहले भाजपा का दिग्गज नेता 5 करोड़ के साथ होटल...

वोटिंग से पहले भाजपा का दिग्गज नेता 5 करोड़ के साथ होटल में, पैसा बाटने का आरोप मचा बवाल

मुंबई: महाराष्ट्र चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर पैसे बांटने (Cash for Vote) के संगीन आरोप लगे हैं. उन्हें मुंबई के होटल में विपक्षी पार्टी बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया है. BVA के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तावड़े 5 करोड़ रुपए लेकर यहां बांटने के लिए आए थे. हालांकि, तावड़े इन आरोपों को झूठा बता रहे हैं. विरोधियों ने पूरे विवांता होटल को इस समय सील कर दिया है. स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है. बता दें कि इस इलाके में BVA की स्थिति काफी मजबूत मानी जाती है. BVA कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तावड़े वोटिंग के लिए नकदी बांटने आए थे. इस बीच कई पुलिस अधिकारी भी होटल पहुंच गए हैं

एक वीडियो वायरल कर आरोप लगाया है कि कार्यकर्ता पैसों से भरा बैग लेकर होटल में पैसे ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। बहुजन विकास अघाड़ी कार्यकर्ताओं ने तावड़े को घेरा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular