Thursday, April 16, 2026
24.1 C
Delhi
Thursday, April 16, 2026
HomeBig Newsवन एवं पर्यावरण विभाग से हटाए जाने पर एमपी के मंत्री नागर...

वन एवं पर्यावरण विभाग से हटाए जाने पर एमपी के मंत्री नागर सिंह चौहान ने दे डाली धमकी; कहां इस्तीफा दूंगा

मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने सोमवार को वन एवं पर्यावरण विभाग से हटाए जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा देने की धमकी दी है। वन एवं पर्यावरण विभाग मंत्रिपरिषद के नये सदस्य रामनिवास रावत को आवंटित किया गया है जो गत अप्रैल में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा

नागर सिंह चौहान का घटा कद

नागर के पास मौजूद वन एवं पर्यावरण मंत्रालय रविवार को रावत को आवंटित कर दिया गया। प्रमुख आदिवासी नेता चौहान ने कहा, ‘‘मेरी आवाज नहीं सुनी गई। मैं पहले संगठन के नेताओं से बात करूंगा और अगला कदम तय करूंगा। मैं पार्टी संगठन से बात करने के बाद एक या दो दिन में फैसला करूंगा। अगर मुझे लगता है कि मुझे पद पर नहीं रहना चाहिए तो मैं इस्तीफा दूंगा

वन विभाग छोड़ने पर जताई नाराजगी

वनउन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में आदिवासियों की आबादी 23 प्रतिशत है। चौहान ने कहा, ‘‘यह पहली बार है जब आदिवासियों को नेतृत्व दिया गया है, लेकिन वन विभाग (जो आदिवासियों से बहुत जुड़ा हुआ है) को मुझसे छीनकर कांग्रेस से आए एक नेता को दे दिया गया है। मुझे नहीं लगता कि यह मेरे या पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए फायदेमंद है।’’मंत्री ने दावा किया कि उन्होंने रविवार रात पार्टी नेताओं के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की और इस चर्चा को जारी रखने की योजना बनाई है। चौहान ने कहा, ‘‘अगर वे चाहते हैं, तो मैं उनसे बात करूंगा। अगर वे नहीं चाहते हैं तो कोई बात नहीं।’’

कांग्रेस से BJP में आए रवत को मिला वन विभाग

श्योपुर जिले के विजयपुर से छह बार विधायक रहे रामनिवास रावत 30 अप्रैल को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। आठ जुलाई को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किए जाने के कुछ दिनों बाद रविवार को एक अधिसूचना जारी की गई जिसमें कहा गया कि रावत को वन एवं पर्यावरण विभाग आवंटित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular