Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsमध्यप्रदेश शासन के कर्मचारियों के लिये खुशखबरी, महंगाई भत्ता बढ़ाने की हो...

मध्यप्रदेश शासन के कर्मचारियों के लिये खुशखबरी, महंगाई भत्ता बढ़ाने की हो गयी तैयारी

वित्त विभाग ने आठवां वेतनमान से पहले प्रदेश के बजट की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वित्त विभाग की 3 साल में 30% तक डीए बढ़ाने की तैयारी है, जिसके बाद 2028-29 तक डीए 94% तक पहुंच सकता है।

भोपाल मध्य प्रदेश: MP Govt Employees DA hike मध्य प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों के लिए दीपावली से पहले ही प्रदेश सरकार ने खुशियों का बम फोड़ दिया है। एक बार फिर राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात मिल सकती है। एमपी सरकार ने अगले 3 साल (2028-29 तक)में 30 प्रतिशत तक महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने की तैयारी की है। वर्तमान में कर्मचारियों को 55 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में 31 मार्च 2026 तक इसे 9 प्रतिशत बढ़ाकर 64 प्रतिशत करने का टारगेट है यानि दिवाली और होली के आसपास महंगाई भत्ते में 9 फीसदी की वृद्धि की जा सकती है। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसकी रूपरेखा बना ली गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त विभाग ने आठवां वेतनमान से पहले प्रदेश के बजट की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खबर है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस बार एमपी सरकार 3 साल के लिए रोलिंग बजट तैयार कर रही है। इसमें सरकारी कर्मचारी के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की दर भी शामिल है। वित्त विभाग की 3 साल में 30% तक डीए बढ़ाने की तैयारी है, जिसके बाद 2028-29 तक डीए 94% तक पहुंच सकता है।
चालू वित्तीय वर्ष में 31 मार्च 2026 तक इसे 9 प्रतिशत बढ़ाकर 64 प्रतिशत करने का टारगेट है। इसमें से 4 प्रतिशत तो इस दीपावली और शेष 5 प्रतिशत मार्च (होली के आसपास) तक दिए जाने का प्लान है।चर्चा तो ये भी है कि प्रदेश सरकार ने तय किया है कि केन्द्र सरकार जब महंगाई भत्ता बढ़ाएगी तब राज्य कर्मचारियों को उसका लाभ दिया जाएगा।कयास लगाए जा रहे है कि वर्ष 2025-26 की शेष अवधि के लिए केन्द्र सरकार 3 से 4 % डीए बढ़ा सकती है जिसके बाद डीए 55 से बढ़कर 58% या 59% पहुंच जाएगा।
वित्त विभाग ने सभी विभागों को रोलिंग बजट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विभागों को आगामी 3 साल के लिए बजट की अलग-अलग सीमा भी तय कर दी है। इधर राज्य सरकार ने नए वेतन आयोग की भी तैयारी शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी के अनुसार इस वृद्धि से प्रथम श्रेणी के लिए कर्मचारी को हर महीने 7790 से 13748 रुपए तक का लाभ होगा। वर्ष 2028-29 में यह राशि बढ़कर 31161 से 54990 रुपए तक पहुंच जाएगी।
द्वितीय श्रेणी वालों को हर महीने 5470 से 6562 रुपए तक का लाभ होगा। वर्ष 2028-29 में यह राशि बढ़कर 21879 से 26247 रुपए तक पहुंच जाएगी।
तृतीय श्रेणी वालों को हर महीने 1900 से 4787 रुपए तक का फायदा होगा। वर्ष 2028-29 में यह राशि बढ़कर 7605 से 19149 रुपए तक पहुंच जाएगी। चतुर्थ श्रेणी को हर महीने 1511 से लेकर 1755 रुपए तक और वर्ष 2028-29 में 6045 रुपए से 7020 रुपए तक लाभ मिलेगा।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular