ग्वालियर मध्य प्रदेश: पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया की एक जूता फैक्ट्री में है गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने भयावह रूप ले लिया। आग की भयावहता को देखते हुए डीडी नगर, मुरार, आनंद नगर, गुड़ा-गुड़ी नाका और फायर ब्रिगेड हेडक्वार्टर सहित करीब 25 गाड़ियां दौड़ाई गईं। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड ने लगातार पानी फेंककर आग पर काबू पाया। रात में फैक्ट्री में काम नहीं चल रहा था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।
फैक्ट्री में रखे रबड़, फॉम और केमीकल के कारण से कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग में लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पिन्टो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में कैलाश सायवनी की जूता फैक्ट्री है। फैक्ट्री में काफी माल भरा था। रात में फैक्ट्री के चौकीदार ने धुआं और आग की लपटें उठती देखी गयी। जूता फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने में 25 फायर ब्रिगेड लगानी पड़ी। जिन्हें आग पर काबू पाने में करीब 3 घंटे का समय लगा।
फायर ऑफिसर उमंग प्रधान ने बताया कि फैक्ट्री के पहली मंजिल पर आग लगी थी। फार्म रॉवर होने के कारण आग जल्दी फैली। नीचे ग्राउंड फ्लोर पर फैक्ट्री में काफी सारा केमिकल रखा हुआ था। आग इस केमिकल तक पहुंच जाती तो बहुत विकराल रूप ले।लेती और एक बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन फायर ब्रिगेड कर्मियों की मुस्तैदी से यह हादसा टल गया। साथ ही उन्होंने बताया जूता फैक्ट्री में केमिकल। के रखने में लापरवाही दिखाई दी और साथ ही फायर सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं पाए गए। आपको बता दें कि क्षेत्र में ऐसी कई फैक्ट्री संचालित हैं जहां फायर सेफ़ी के इंतजाम नहीं है लेकिन इसके बावजूद इन पर कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होती है।

