Thursday, July 30, 2026
30.2 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
HomeBig Newsप्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से मौत, दिल...

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से मौत, दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल

बेंगलुरु कर्नाटक;  यह खबर कमजोर दिल के लोग न पढ़ें क्योंकि इस खबर में उस वीडियो का भी लिंक है जिसमें मंच से बोलते बोलते ही एक कांग्रेस नेता को हार्ट अटैक आता है और अटैक इतना भयावह होता है कि वहां किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिलता और कांग्रेस नेता की मौत हो जाती है।  बेंगलुरु में कोलार कुरुबा संघ के अध्यक्ष रवींद्रन को प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही अचानक हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई.

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देने के राज्यपाल के फैसले के जवाब में आयोजित की गई थी. मीडिया को संबोधित करते समय कांग्रेस नेता रवींद्र माइक पर बोलते-बोलते अचानक अपनी कुर्सी से गिर पड़े। जब वह बोल रहे हैं तभी ऐसा एहसास हो रहा है कि वह खुद को असहज महसूस कर रहे हैं लेकिन उन्होंने शायद इसे नजरअंदाज किया और अचानक से जब उनको हार्ट अटैक हुआ तो वह ऐसे गिरे।कि वहां उपस्थित अन्य लोगों को भी उन्हें संभालने का मौका नहीं मिला।

Play
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular