HomeMadhya Pradeshठेका निरस्त पर बिगड़े भाजपा नेता के बोल, बड़े नेताओं को गरियाते...

ठेका निरस्त पर बिगड़े भाजपा नेता के बोल, बड़े नेताओं को गरियाते वीडियो वायरल

ग्वालियर मध्य प्रदेश; पैसा बोलता है और पैसा ऐसा बोलता है कि अच्छे अच्छों का ऐसा तैसा सामने निकलकर आ जाता है। और बात यदि नेताओं की हो और उनका कोई ठेका गड़बड़ा जाए तो उन्हें यह इतना नागवार गुजरता है कि वह पार्टी के अनुशासन पार्टी की विचारधारा को ताक पर रखकर पार्टी के ही वरिष्ठ नेताओं को गलियाने लगते हैं क्योंकि न पार्टी बड़ी न नेता भैया सबसे बड़ा रुपैया।

पैसे के खेल और ठेके के मेल का पूरा यह मामला ग्वालियर के चिड़ियाघर से जुड़ा हुआ है। और यहां पर चिड़ियाघर के अंदर रेस्तरां और ट्रेन बाकी चीजों का ठेका भीकम खटीक काफी सालों से संचालित करते आ रहे हैं। ठेका निरस्त होने पर नेता जी की रेलगाड़ी। तो बाहर सड़क पर आ ही गई साथ ही उनकी भाषा भी सड़क छाप बन गई। इस वायरल वीडियो में भाजपा नेता और पार्षद भावना कन्नौजिया के पिता भीकम खटीक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। नरेंद्र सिंह, सांसद भारत सिंह सहित कई बड़े नेताओं को अपशब्द कहते दिखाई दे रहे है। चिड़ियाघर में बाल रेल चलाने के ठेके को लेकर किस तरह ह भाजपा के नेताओं में ही अंदरूनी खींचतान चल रही है यह आप इस वीडियो को देखकर खुद ही समझ जाएंगे।

Play
सुनिए भाजपा नेता क्या कह रहे हैं अपने वरिष्ठों के बारे में…

वीडियो देखकर और भाजपा के नेताजी भी कम खटीक की भाषा सुनकर आप भी यही सोच? में पड़ गए होंगे कि जिन भाजपा के बड़े बड़े नेताओं के साथ यह घूमते हैं आज उन्हें को घर ही आ रहे हैं।भाई मामला जब पैसे से जुड़ा हुआ हो तो फिर ऐसा तो होना ही है क्योंकि अनुशासन के लिए पहचान रखने वाली संस्कारवान पार्टी में अब विचारधारा पूरी तरह बदल चुकी है। अब पैसे और ठेके के लिए संस्कार और पार्टी की विचारधारा को ताक पर रखना आम हो गया है। तो फिर चिड़िया घर में जाइए और आप भी कुर्ता जैकेट धारी जानवरों का आनंद लेकर आइए!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular