सतना मध्य प्रदेश: सतना से रेप का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें रेप पीड़िता ने शादी से पहले जिस स्कूल में वह पढ़ाती थी उस स्कूल के प्रिंसिपल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है और साथ ही लेडी। टीचर यह भी कहना है कि अब उसकी शादी हो चुकी है और वह अपने परिवार में खुश है लेकिन वह प्रिंसिपल उसको मिलने के लिए दबाव बनाता है और ब्लैकमेल करता है। क्योंकि कार में प्रिंसिपल ने दुष्कर्म किया था उसके वीडियो फोटो भी बना लिए थे। और लेडी टीचर का यह भी आरोप है जब वह प्रिंसिपल के दबाव में नहीं आई तो प्रिंसिपल ने उसके अश्लील वीडियो फोटो उसके पति को भेज दिए।
दुष्कर्म का यह मामला सुनने में बड़ा अजीब लगता है लेकिन यदि दुष्कर्म पीड़िता की मानें तो यह घटना 18 जनवरी 2024 की है, तब पीड़िता आरोपी धीर सिंह के साथ एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी करती थी। धीर सिंह स्कूल का प्रिंसिपल था और यह हम रेप पीड़िता एक टीचर थी और दोनों के बीच कुछ भी नहीं था। 18 जनवरी के दिन पीड़िता को अपनी सहेली को मेहंदी लगवाने के लिए जाना था इसलिए उसने प्रिंसिपल धीर सिंह को छुट्टी के लिए आवेदन दिया था।

आरोपी ने छुट्टी देने के साथ ही कार से छोड़ने की बात उससे कही जिसके कारण वो तैयार हो गई और आरोपी की कार में बैठ गई। इसके बाद आरोपी कार को डालीबाबा बगिया की ओर ले गया और वहीं पर कार में ही लेडी टीचर के साथ रेप किया। आरोपी ने रेप करते हुए वीडियो भी बना लिया और धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वीडियो वायरल कर देगा और जान से मार देगा। इस घटना के अलावा अन्य कोई घटना इस रेप पीड़िता ने अपने बयान में नहीं बताई है।
आरोपी की धमकी से डर कर पीड़िता चुप रही और कुछ दिन बाद उसकी शादी हो गई। वो अपनी शादीशुदा जिंदगी जी रही थी लेकिन फिर से आरोपी धीर सिंह ने उसे ब्लैकमेल कर मिलने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने आरोपी की बात नहीं मानी तो आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो पीड़िता के पति और ननदोई को भेज दिए। इसके बाद पीड़िता ने पूरी बात पति को बताई और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। आरोपी मतरी पतौरा थाना उचेहरा जिला सतना का रहने वाला है और वर्तमान में डालीबाबा पंजाबी कॉलोनी थाना सिटी कोतवाली में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी धीर सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
