Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsआपसी रंजिश में मुरैना में दिनदहाड़े फायरिंग, 15 मिनट तक मेन रोड...

आपसी रंजिश में मुरैना में दिनदहाड़े फायरिंग, 15 मिनट तक मेन रोड पर दहशत

फूल सिंह जाटव और नवाब सिंह जाटव के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर तनाव बना हुआ है। पांच दिन पहले शराब पीने के दौरान दोनों परिवारों के युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद शनिवार और रविवार को भी बहस और झगड़े की घटनाएं सामने आईं।

मुरैना मध्य प्रदेश: सोमवार सुबह मुरैना एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज गया। आपसी रंजीस के चलते दो पक्षों के बीच में मामला इतना बिगड़ गया के दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में छोटी लालौर रेलवे फाटक के पास दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई, जिसमें सुनीता जाटव (35) नाम की महिला को पीठ और सीने पर दो गोलियां लग गईं। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लालौर फाटक के पास बीच रोड पर ही दोनों तरफ से गोलियां चल रही थीं। करीब 11 राउंड फायरिंग हुई, जो लगभग 10 मिनट तक चलती रही। और गोलियों की दहशत से सड़क पर ट्रैफिक जाम रहा। जानकारी के अनुसार इलाके में फूल सिंह जाटव और नवाब सिंह जाटव के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर तनाव बना हुआ है। पांच दिन पहले शराब पीने के दौरान दोनों परिवारों के युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद शनिवार और रविवार को भी बहस और झगड़े की घटनाएं सामने आईं।

इस बार इस फायरिंग की घटना के पीछे कोई बड़ा जमीनी विवाद नहीं है। केवल वर्चस्व को लेकर दो परिवारों का झगड़ा है। सोमवार को फूल सिंह अपने परिजन सुनीता, नत्थी और राजू के साथ नवाब सिंह के घर शिकायत करने पहुंचे थे। तभी नवाब सिंह और उसके परिवार वालों ने मारपीट के बाद अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की, जिसमें सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई।

Play

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस अब आरोपियों की सर्चिंग में जुट गई है।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular