Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsपत्नी का मोबाइल पर कई लोगों से था संपर्क, पति ने हत्या...

पत्नी का मोबाइल पर कई लोगों से था संपर्क, पति ने हत्या कर सुनाई हैरान करने वाली कहानी

आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी सोई थी। वह किचन से चाकू लाया और उसकी गर्दन रेत दी। खून तेजी से बहने लगा, फिर कमरे में रखी हथौड़ी से ताबड़तोड़ सिर और चेहरे पर कई वार किए

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर के नोएडा क्षेत्र से एक और दिल दहलाने वाला मामला सामने आ रहा है। जिसमें पति ने पत्नी की हत्या कर दी, हत्या के बाद पति ने पत्नी की हत्या का जो। कारण बताया वो चौंकाने वाला है और एक बार फिर जिस तरह की खबरें पूरे देश में चल रही हैं उसी तरह की खबरें आने से यह सवाल फिर खड़ा हो गया है।आजकल दांपत्य जीवन में इतनी हलचल क्यों मची हुई है। और पति पत्नी से या पत्नी पति से इतनी ज्यादा नाराज क्यों है कि मामला हत्या तक पहुंच जाता है। आइये नज़र डालते है नोएडा में पति। ने पत्नी की जो हत्या की है उसका क्या कारण रहा।

नोएडा के सेक्टर-15 में शुक्रवार को इंजीनियर महिला की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जो कबूल किया, वह हैरान करने वाला है। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी सोई थी। वह किचन से चाकू लाया और उसकी गर्दन रेत दी। खून तेजी से बहने लगा, फिर कमरे में रखी हथौड़ी से ताबड़तोड़ सिर और चेहरे पर कई वार किए। जब वह आश्वस्त हो गया कि पत्नी मर गई है, तभी कमरे से बाहर निकला।

 पत्नी आसमां एमएनसी में प्रोजेक्ट मैनेजर थीं। इस वजह से आसमां हमेशा उससे दुर्व्यवहार करती थीं। इससे वह गुस्से में था। शुक्रवार को जब लड़ाई हुई तो आरोपी ने सोचा कि रोज-रोज की कलह से अच्छा है कि पत्नी को खत्म कर दिया जाए। उसने यह भी कहा कि आसमां के मोबाइल पर अक्सर अनजान नंबर से कॉल आती थी। यह उसे पसंद नहीं था। इसके लिए उसने कई बार पत्नी को मना भी किया था। 

पुलिस के मुताबिक, आसमां का बेटा समद (19) निजी यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा है। बेटे ने बताया है कि मां-पिता का निकाह 2005 में हुआ था। शुक्रवार को समद, उनकी बहन इनाया और नानी कमरे में थे। शुक्रवार को दोपहर एक बजे जब इनाया ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि आसमां बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी थीं। खून से लथपथ तकिया भी था। वह चिल्लाने लगी कि मम्मी मर गई हैं। आरोपी अक्सर आसमां का मोबाइल भी चेक करता था।

आरोपी के चेहरे पर पछतावा या अफसोस नहीं दिखा। यही कहता रहा कि वह पत्नी से मोबाइल पर ज्यादा लोगों से बात करने से मना करता था। पुलिस ने फेज-1 थाने में बेटे की शिकायत पर पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी नुरुल्लाह हैदर ने बताया कि वह 10 साल से बेरोजगार है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular