Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsकातिल हसीना मुस्कान है प्रेग्नेंट, जेल प्रशासन ने बुलाया महिला डॉक्टर को

कातिल हसीना मुस्कान है प्रेग्नेंट, जेल प्रशासन ने बुलाया महिला डॉक्टर को

मुस्कान में प्रेग्नेंसी के लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद जेल प्रशासन ने मुस्कान के मेडिकल चेकअप के लिए डॉक्टर को पत्र लिखा है। प्यारे लाल जिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अब जेल में आकर मुस्कान का गायनिक टेस्ट करेगी

डिजिटल डेस्क मेरठ: मेरठ के सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। मुस्कान को जेल में कई उल्टी भी हुई है। मुस्कान में प्रेग्नेंसी के लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद जेल प्रशासन ने मुस्कान के मेडिकल चेकअप के लिए डॉक्टर को पत्र लिखा है। प्यारे लाल जिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अब जेल में आकर मुस्कान का गायनिक टेस्ट करेगी। इसके बाद ही क्लियर होगा कि मुस्कान प्रेग्नेंट है या नहीं।

19 मार्च से मुस्कान और साहिल मेरठ जिला जेल में बंद है। मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। जेल आने के बाद मुस्कान का प्राइमरी मेडिकल टेस्ट किया गया था। तब वो पूरी तरह स्वस्थ थी। मेरठ के ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में पुलिस ने मुस्कान की मां कविता रस्तोगी और पिता प्रमोद रस्तोगी को थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। मुस्कान के मां-बाप ने हत्या के खुलासे वाली बात पुलिस के समक्ष फिर से दोहराई है। बाकी लोगों के बयान भी जल्द कराने की तैयारी है। पुलिस की चार्जशीट भी लगभग तैयार हो गई है। जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। सौरभ की बेटी पीहू अपनी नानी के पास है।

इंदिरानगर निवासी सौरभ की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मुस्कान और साहिल ने सौरभ को बेहोश कर दिया और उसके सीने में चाकू घोंप दिया था। हत्या के बाद शव को बाथरूम में ले गए और उसके टुकड़े किए। सिर को गर्दन से काटकर अलग कर दिया और दोनों हाथ कलाई से काट दिए। कटा सिर और दोनों हाथ एक बैग में लेकर साहिल अपने घर चला गया।

इसके बाद साहिल और मुस्कान ने चार मार्च को नीला ड्रम खरीदा और शव को इसमें डालकर सीमेंट और डस्ट का घोल डालकर जमा दिया। चार मार्च की शाम मुस्कान और साहिल शिमला, मनाली और कसौल चले गए। गत 11 मार्च को मुस्कान ने मनाली में साहिल का जन्मदिन मनाया। साहिल और मुस्कान 17 मार्च की देर रात मेरठ आए और 18 मार्च को सौरभ की हत्या का खुलासा मुस्कान ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular