Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsनशा मक्ति केंद्र में एक और मौत, युवक ने किले से कूद...

नशा मक्ति केंद्र में एक और मौत, युवक ने किले से कूद की आत्महत्या, कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, एनएसयूआई ने लगाए कुलपति लापता के पोस्टर

Gwalior top news of 23 August 2025; ग्वालियर की 23 अगस्त शनिवार की कुछ खास खबरें..

Gwalior top news of 23 August 2025; ग्वालियर की 23 अगस्त शनिवार की कुछ खास खबरें..

ग्वालियर नगर निगम परिषद की बैठक में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ।भाजपा के ही पार्षद मोहित जाट और भाजपा के ही सभापति मनोज तोमर के बीच में जमकर तू तू मै मै हुई। नेता प्रतिपक्ष हड़पाल बैठक स्थगित करने की बात कह रहे थे और मोहित जाट बीच में उठकर बोल रहे थे। इस पर सभापति और पार्षद के बीच में तकरार शुरू हुई तकरार इतनी बढ़ गई कि न केवल आसंदी के सामने बहस हुई बल्कि बैठक स्थगित किए जाने के बाद। नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में भी जमकर हंगामा और गाली गलौज हुई। सभापति मनोज तोमर ने पार्षद मोहित जाट। को सदस्यता रद्द करने की बात तक कह दी। मोहित जाट ने भी लड़ाई जारी रखने का मन बना लिया है। अब अगली बैठक छब्बीस अगस्त को होगी। 

ग्वालियर किले से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर 2 बजे की है सिटी? सेंटर निवासी चिंतामणि वंशकार का बेटा मनीष बंशकार होटल में काम करता है। मनीष बिना किसी को घर पर बताए किले पर चला गया और 2 बजे लोगों ने मनीष को सेवा नगर पानी टंकी के पास पड़ा देखा। पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मनीष को लेकर हजीरा अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टर ने मनीष को मृत घोषित कर दिया मनीष। किले पर क्यों गया और वहां से कैसे गिर गया पुलिस इस पूरी घटना की जांच कर रही है।

जीवाजी विश्वविद्यालय के परिसर में एनएसयूआई ने कुलपति लापता के पोस्टर लगा दिए। एनएसयूआई का आरोप है कि कुलगुरू अक्सर अवकाश पर रहते हैं जब भी किसी काम के लिए जाएं। तो वे मिलते नहीं हैं इससे कामकाज प्रभावित होता है और छात्रों की सुनवाई नहीं हो पाती। उधर जीवाजी विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है के कुल गुरु एक दिन पहले ही कार्यालय में बैठे थे उन्होंने सभी काम निपटाए हैं। इस मामले में एनएसयूआई को हंगामा नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि पहले भी एनएसयूआई द्वारा कई मामलों में पोस्टर चिपकाए। जा चुके हैं एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव कृष्णराज भारद्वाज ने कुल गुरु लापता के यह पोस्टर चिपकाए थे।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला। कुरवाई गेट से भीमसिंह राणा चौराहे तक मशाल जुलूस निकालकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के वोट चोरी का विरोध दर्ज कराया। इस जुलूस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता अपने हाथ में तख्ती लिए हुए थे जिन पर वोट चोर गद्दी छोड़ो संविधान बचाओ सेव डेमोक्रेसी आदि स्लोगन लिखे हुए थे। सुनील शर्मा ने इस मौके पर कहा कि राहुल गांधी के खुलासे के बाद यह पूरा देश जान गया है कि भारतीय जनता पार्टी वोट चोरी से सरकार बनाती है। ग्वालियर विधानसभा में भी लगभग बीस से पच्चीस हजार वोटों की चोरी की गई है। 

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास के काम की कछुआ चाल। के चलते यात्रियों को रोज परेशान होना पड़ रहा है। प्रोजेक्ट में लगी कंपनी और अफसरों की लापरवाही के चलते हालत बदतर बन चुके हैं। स्टेशन पर जाने वाले यात्री तमाम परेशानियों का सामना कर रहे हैं इस प्रोजेक्ट वो। देख रहे उपमुख्य अभियंता रेलवे रेलवे आकाश यादव को हटाकर प्रयागराज भेज दिया है। अब उनके स्थान पर सुनील कुमार पटेल को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास का जिम्मा दिया गया है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की कछुआ चाल। की शिकायतें हैं। काफी समय से उच्च स्तर पर की गई थीं आपको बता दें कि यह पाँच सौ करोड़ से ज्यादा का प्रोजेक्ट है जो अभी पचास प्रतिशत भी पूरा नहीं हुआ है। लापरवाही से चल रहे काम के चलते हमेशा यात्रियों के साथ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

ग्वालियर में एक्स्ट्रा हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइनों के आस-पास बने अवैध और खतरनाक निर्माण करने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कंपनी ने ऐसे दो सौ सतहत्तर लोगों को नोटिस जारी किए हैं। प्रदेश भर में ट्रांसमिशन लाइनों के आसपास बने अवैध निर्माणों की संख्या तीन हजार से अधिक पहुंच चुकी है जो न केवल जन्म के जीवन के लिए खतरनाक है बल्कि किसी घटना के होने पर बिजली आपूर्ति को भी बाधित करती है। लंबे समय से इन अवे निर्माणों को हटाए जाने पर विचार चल रहा है अब केवल ग्वालियर क्षेत्र में ही न्यू कलेक्ट्रेट सीता। रोड कॉस्मोवैली न्यू सिटी सेन्टर और 220 केवी मालनपुर पीजीसी आई एल लाइन जैसे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के आस-पास बने ऐसे 277। अवैध निर्माण को नोटिस जारी किए हैं। 

ग्वालियर में संचालित नशा मुक्ति केंद्र मौत के केंद्र बन चुके हैं। कुछ दिन पहले ही एक बैंक अधिकारी की मौत के बाद अब एक सिपाही के मौत की घटना भी सामने आयी है। भिंड के सिपाही अजय सिंह भदौरिया को बड़ा गाँव स्थित नशा मुक्ति केंद्र पर 23 जुलाई को भर्ती कराया गया था। परिजन का कहना है एक दिन बाद ही उसके मौत की खबर दी गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अजय के साथ मारपीट होना पसलियां टूटने और देढ लीटर खून भी पेट में भर जाने की जानकारी है। रिपोर्ट आने के बाद परिजन ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत कर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। आपको बता दें कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते ऐसे तमाम अवैध नशामुक्ति केंद्र शहर में संचालित है।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular