ग्वालियर मध्य प्रदेश: इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव रहने वाली लड़कियां समझलें कि सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती और इश्क का अंजाम कितना भयावह हो सकता है। ऐसे तमाम घटनाएँ ख़बरें बनती हैं और ऐसी ही एक खबर ग्वालियर से आ रही है। भिंड की एक ब्यूटी पार्लर संचालिका को इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने आरोपियों ने ऐसा फंसाया कि उसका जीवन ही तबाह हो गया। महिला को कारोबार बढ़ाने का झांसा देकर ग्वालियर लाया गया और वहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। इतना ही नहीं, घटना के बाद अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया जाने लगा।
पीड़िता ने अपनी जो आपबीती पुलिस को बताई वह आपको हैरान कर देगी। आरोपी राज जाटव से करीब पांच महीने पहले इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी तो आरोपी ने महिला के साथ नजदीकियां बना लीं। भरोसा इतना बढ़ा कि महिला ने आरोपी को किस्तों पर बाइक तक दिलवा दी। इसकी डाउन पेमेंट 20,500 रुपए महिला ने ही दी और किस्त भी वही चुका रही है। मतलब यह लड़की अपना सब कोच उस प्रेमी पर लुटा रही थी जो इसके लिए गंदे खेल में सार की रच रहा था।
15 जुलाई को राज अपने फुफेरे भाई शिवम के साथ महिला से मिला। दोनों ने महिला का गृहस्थी और पार्लर का सामान भिंड से ग्वालियर शिफ्ट कराया। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर में किराए के मकान में सामान रखा गया। उसी रात राज ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक, छह दिन बाद राज और शिवम ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान उन्होंने महिला के अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए। इसके बाद से लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से मदद मांगी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह एक खबर नहीं सबक है उन लड़कियों के लिए जो इंस्टाग्राम पर ही ज्यादा समय खर्च करती हैं और इंस्टाग्राम पर जिस किसी से बात होने लगती है उसी पर भरोसा कर लेती है। और सामने जो भी व्यक्ति उनसे बात कर रहा है किस षडयंत्र का जाल उनके लिए बुन रहा है वह इसको नहीं समझ पाती और अंत में वह शिकार होती है इस तरह के झांसे का, इस तरह के छलावे का।
