Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeEntertainmentथाटीपुर में गणेश महोत्सव, संयक्त परिवार परिचय एवं सम्मान समारोह को आयोजन...

थाटीपुर में गणेश महोत्सव, संयक्त परिवार परिचय एवं सम्मान समारोह को आयोजन किया गया

संयुक्त परिवार परिचय एवं सम्मान समारोह में थाटीपुर क्षेत्र में उन सभी परिवारों को सम्मिलित किया गया जिनमें सास-बहू एक ही छत के नीचे रहती हैं एवं थाटीपुर महिला मण्डल की दोनों सदस्य भी हैं।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: श्री गहोई वैश्य क्षेत्रीय महिला मण्डल द्वारा 5 सितम्बर 2025 दिन शुक्रवार को निजी होटल थाटीपुर में गणेश महोत्सव, संयक्त परिवार परिचय एवं सम्मान समारोह को आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी की आरती एवं श्री मैथिलीशरण गुप्त जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।संयुक्त परिवार के महत्व को बताने के लिए मण्डल की सभी सदस्याओं द्वारा एक लघु नाटिका का मंचन किया गया जिसमें बताया कि जब परिवार में कोई बड़ी समस्या आती है तो उसका समाधान संयुक्त परिवार में आसानी से निकल जाता है वही एकल परिवार छोटी सी समस्या से भी परेशान हो जाता है।संयुक्त परिवार परिचय एवं सम्मान समारोह में थाटीपुर क्षेत्र में उन सभी परिवारों को सम्मिलित किया गया जिनमें सास-बहू एक ही छत के नीचे रहती हैं एवं थाटीपुर महिला मण्डल की दोनों सदस्य भी हैं।

सभी सास व बहुओं ने अपना परिचय देकर बताया कि वह बहुत प्रेम से अपना परिवार संभाल रही हैं। दोनों सास व बहू को माला पहनाकर मुकुट लगाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया इसके साथ ही मण्डल की सभी सखियों ने विभिन्न खेल जैसे हाऊजी, वन मिनट गेम (समय की पांबदी प्रतियोगिता), सरप्राइज गेम एवं लकी सखी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में श्री गहोई वैश्य क्षेत्रीय महिला मण्डल के 2025-2028 कार्यकाल हेतु मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाई गयी।

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 20 शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय गहोई वैश्य महिला मण्डल सभा की अध्यक्षा श्रीमती गीता नगरिया एवं मंत्री श्रीमती भारती खर्द, चम्बल क्षेत्र महिला अध्यक्षा श्रीमती राखी गेड़ा, ग्रेटर ग्वालियर अध्यक्षा श्रीमती रानी सेठ एवं मंत्री लता नीखरा, कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती रंजना सोनी एवं उपसंयोजिका श्रीमती मीरा नीखरा, उपहार प्रायोजक श्रीमती सीमा अमर एवं थाटीपुर महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका कुचया एवं मंत्री श्रीमती अनामिका निगोती उपस्थित रही।कार्यक्रम में ग्वालियर की सभी पंचायतों की महिला मण्डल अध्यक्षा व मंत्री एवं मीडिया प्रभारी श्री रूपेश खंताल उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को सफल बनाने में गहोई वैश्य क्षेत्रीय महिला मंडल थाटीपुर की अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका कुचया, मंत्री श्रीमती अनामिका निगोती, कोषाध्यक्ष श्रीमतीरजनी (जया) सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीमा अमर व रजनी अमर, उपाध्यक्ष सजनी सेठ, उपमंत्री रश्मि (अंजली) अमर, प्रचार मंत्री आशा सुहाने संयुक्त मंत्री उमा बेडर, सांस्कृतिक मंत्री सीमा खर्द, स्वागत मंत्री शिल्पी तीतविलासी, वरिष्ठ सलाहकार लीला पंसारी व सुमन गहोई, सलाहकार नीलम रेजा, कार्यकारिणी सदस्य सुनीता इटौरिया, सुषमा नौगरड्या, माधुरी झुडेले एवं मंगला सेठ का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता गहोई वैश्य महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका कुचया कार्यक्रम का मंच संचालन कोषाध्यक्ष रजनी (जया) सेठ व उपमंत्री रश्मि (अंजली) अमर व आभार व्यक्त मंत्री अनामिका निगोती द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के उपरांत सभी को पुरूस्कार प्रदान किये गये एवं सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लिया।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular