Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsतान्या मित्तल के एक्स बॉयफ्रेंड ने कहा, तान्या के लिए लोग प्लास्टिक...

तान्या मित्तल के एक्स बॉयफ्रेंड ने कहा, तान्या के लिए लोग प्लास्टिक की बोतल की तरह यूज एंड थ्रो

तान्या के एक्स बॉय फ्रेंड बलराज सिंह ने तान्या मित्तल के बारे में बहुत कुछ खुलासा किया है। उन्होंने जो कुछ कहा है उसमें उन्होंने तान्या को बेहद मतलबी खुदगर्ज और मौका परस्त लड़की बताया है। बलराज सिंह ने तान्या पर झूठी होने और लोगों को इस्तेमाल कर फेंक देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: इस समय पूरे ग्वालियर से लेकर मध्यप्रदेश में चर्चा है तान्या मित्तल की। तान्या मित्तल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं जिनके इंस्टाग्राम पर अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं और जो अपनी विवादास्पद टिप्पणियाँ और पोस्ट को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। महाकुंभ के दौरान उन्होंने अपनी टिप्पणियों से काफी चर्चा बटोरी थी लेकिन अब सबसे ज्यादा चर्चा उनकी हो रही है जब उनको बिग बॉस सीरीज नाइनटीन के लिए चुना गया है। इस समय वह बिग बॉस में हैं और अपने कंटेस्टेंट के साथ जमकर अपनी राय रखती नजर आ रही हैं। इसी बीच तान्या मित्तल के एक्स बॉयफ्रेंड ने कुछ ऐसा खुलासा किया है जो तान्य की ऊपर से दिख रही पर्सनैलिटी को हिलाकर रख सकता है।

तान्या के एक्स बॉय फ्रेंड बलराज सिंह ने तान्या मित्तल के बारे में बहुत कुछ खुलासा किया है। उन्होंने जो कुछ कहा है उसमें उन्होंने तान्या को बेहद मतलबी खुदगर्ज और मौका परस्त लड़की बताया है। बलराज सिंह ने तान्या पर झूठी होने और लोगों को इस्तेमाल कर फेंक देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। तान्यामित्तल को लेकर उनकी एक्स ब्वेंड ने एक बहुत बड़ा विवाद छेड़ दिया है। बलराज सिंह का कहना है कि एक समय तान्या मेरी सबसे बड़ी फ़ैन हुआ करती थी लेकिन हमारी दोस्ती ज्यादा समय नहीं चली। मैं मतलब ही लोगों को अपने पास नहीं रख सकता संतुष्टि उसकी सबसे बड़ी प्रॉब्लम है वह अपने ईगो को संतुष्ट करना चाहती है।

तान्या मित्तल के एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने तान्या।मित्तल पर और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तान्या लोगों को बेइज्जत करके छोड़ देती है। ठीक उसी तरह जैसे आप प्लास्टिक की बोतल और प्लास्टिक के गिलास को फेंक देते हैं। सान्या लोगों को इस्तेमाल करना जानती है जब तक उसे चांदी का बर्तन नहीं मिल जाता वह प्यासी रहेगी। बिग बॉस में खुद ही पता चल जाएगा कि वह कैसी है। साथ ही एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह ने तान्या को सलाह दी के तुम्हें यदि लंबा टिकना है तो अपनी रियल पर्सनैलिटी दिखाओ। आपको बता दें कि ग्वालियर में जन्मी और रहने वाली तान्या।मित्तल पहले से ही अपने तमाम बयानों को लेकर विवादों में रही हैं अब उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।

आपको बता दें कि इस समय बिग बॉस 19 का आगाज हो गया है। इसमें देश के तमाम क्षेत्रों से उन।लोगों को शामिल किया गया है जो कहीं ना कहीं किसी विवाद के चलते सुर्खियों में रहे हैं बिग?बॉस में किसी भी ऐसे व्यक्ति को शामिल नहीं किया जाता जो सादगी भरा हो और विवादों से दूर हो। तान्यामित्तल के बिग बॉस में शामिल होने को लेकर भी तमाम तरह की चर्चाएं जोरों पर हैं।ग्वालियर में रहने वाले लोग ही तान्या।मित्तल को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।अब देखना होगा कि तान्या मित्तल के एक्स बॉयफ्रेंड के इन गंभीर आरोपों के बाद ग्वालियर के लोग क्या राय?तान्यामित्तल के बारे में बनाते हैं। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular