Gwalior top 7 news of 27 august; आज 27 अगस्त की ग्वालियर की खास खबरें…
द इंगलेज पोस्ट की खबर का असर हुआ है। दलित अधिकारी को कुर्सी टेबल मिल गयी है। ग्वालियर में स्थित मध्य प्रदेश शासन के भवन विकास निगम का कार्यालय खोला गया कर्मचारियों को नियुक्त किया गया लेकिन विभाग की बदहाली का हालत यह रहा कि यहां पर सहायक महा प्रबंधक सतीश कुमार डोंगरे तक को बैठने व कार्य करने के लिए न तो कक्ष मिला और न ही कुर्सी और टेबल और ऐसा कुछ दिन नहीं कुछ महीने नहीं सतीश डोंगरे की मानें तो पिछले डेढ़ साल से इसी तरह जमीन पर बैठकर काम कर रहे हैं। हमने सतीश डोंगरे के जमीन पर बैठकर काम करने की खबर को हमने प्रमुखता से चलाया था और विभाग द्वारा उनके लिए कुर्सी टेबल भेज दिया गया है। हालांकि सतीश डोगरे ने हमें बताया क्या भी वह इसे स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें अन्य कई मुद्दों पर भी विभाग से न्याय की गुजारिश है।
ग्वालियर के बिड़लानगर क्षेत्र से 25 लाख की बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। मामला हजीरा थाना क्षेत्र के बिड़ला नगर का है जहाँ सिक्युरिटी एजेंसी संचालक नितिन तोमर रहते हैं। नितिन तोमर की पत्नी मायके गई हुई थी और नितिन अपने पड़ोसी के घर पर थे। रात में 3 चोर बाइक से आए जिसमें से दो चोर वेंटिलेटर। की खिड़की तोड़कर घर में घुस गए और अलमारी में रखा 10 तोला सोना आधा किलो चांदी और चार लाख रुपए कैश चुराकर ले गए। चोरी की घटना की सूचना नितिन तोमर ने पुलिस को दी। और पुलिस को सीसीटीवी भी उपलब्ध कराए हैं। मामला दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।
ग्वालियर में पूर्व मंत्री के बंगले से चोरी का सनसनी खेज मामला सामने आया है। रेड क्रॉस रोड पर पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह भदोरिया का बंगला है। इस समय बंगले में पूर्व मंत्री नहीं रहते हैं लेकिन उनके स्टाफ के कुछ लोग रहते हैं। चोर बंगले में घुसे और वहां से भगोने कढ़ाई गैस सिलेंडर और रसोई का सामान चुरा कर ले गए बंगले में रखी दो चांदी की मूर्तियां और कुर्सियां भी चोर ले गए। आपको बता दें कि अरविन्द सिँह भदौरिया भिंड से भाजपा विधायक रहे हैं और शिवराज सिंह कैबिनेट में सहकारिता मंत्री रहे। ग्वालियर में रेड क्रॉस रोड पर उनको बंगला नंबर पैंतीस आवंटित किया गया है। इसी बंगले में देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

ग्वालियर की खिड़की मोहल्ला में रहने वाला अजय प्रजापति एसपी की जनसुनवाई में पहुंचा जहां उसके हाथ में उसका खुद का ही मृत्यु प्रमाण पत्र था उसने बताया कि उसके ताऊ। का बेटा सुरेश जो एक ठेकेदार है उसने अजय प्रजापति का बीमा कराया था। उसी दौरान अजय के पासबुक एटीएम साथ ही अजय की पत्नी के दस्तावेज भी अपने पास रख लिए थे। हाल ही में जब उसका आधार कार्ड बंद हुआ और वह उसे अपडेट कराने पहुंचा तो उसे पता चला कि वह तो मर चुका। इसलिए उसका आधार कार्ड अपडेट नहीं हो सकता। सूचना के अधिकार के माध्यम से अजय ने नगर निगम से पूरे दस्तावेज निकाले। तो पता चला कि फर्जी डॉक्यूमेंट्स लगाकर उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सिटी सेन्टर स्थेत के एलएम मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया और अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पूरी घटना की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची डॉ। विजय पाठक और शाखा प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर मृतक नीलेश के इलाज से संबंधित सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता गिरधारी ने बताया कि 23 अगस्त को वे सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे। बीच में यह अस्पताल देखने पर यहां रुककर बच्ची को भर्ती करा। दिया। शाम तक बेटा ठीक था उसकी हालत में सुधार हो रहा था। तभी अचानक अस्पताल के डॉक्टर ने बेटे की मौत की सूचना दी।
किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य सुमंत शर्मा पर जेएच परिसर स्थित बालिका ग्रह। की बच्चियों के साथ अभद्रता के आरोप लगे हैं। इस शिकायत के मामले में मंगलवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी उपासना राय मौके पर पहुंची। वहां पहुंचकर उन्होंने बालिका गृह के संचालक से बातचीत की। इस दौरान बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी भी वहां उपस्थित थे। आपको बता दें कि जेएएच परिसर में एक बालिका ग्रह संचालित है। वहां वर्तमान में 28 बालिकाएं रहती हैं। इस बालिका गृह में जून में हुए निरीक्षण को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय परिवाद समिति की अध्यक्ष अर्चना। राठौर को। बालिकाओं ने शिकायत की जिसमें विजिट के दौरान सुमंत शर्मा द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के बारे में लिखा है। स्थानीय परिवाद समिति की बैठक अब 29 अगस्त को है। देखना होगा कि इस मामले में क्या फैसला आता है।

शहर जहां एक और सड़क के गड्ढों से जूझ रहा है तो दूसरी ओर इस पर राजनीति भी जमकर हो रही है। आम आदमी पार्टी के नेता सड़क के गड्ढों पर भाजपा के झंडा लगा रहे हैं तो वहीं भाजपा के दबाव में पुलिस आप नेताओं पर एफआईआर दर्ज कर रही है। अभी हाल ही में आप पार्टी के नेताओं ने कम्पू क्षेत्र स्थित बेटी बचाओ तिराहे पर सड़क पर हुए गड्ढों पर भाजपा के झंडे लगा। दिए थे आप कार्यकर्ता वहां पहुंचे और झंडे। गाड़ने लगे। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और वहीं झंडे हटाकर थाने पहुंच गए। क्योंकि मामला राजनीतिक था इसलिए थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमिताभ पांडेय अशोक बाधवानी जितेंद्र जैन त्रिलोचन सिंह अमित शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इससे पहले भी कई बार अलग अलग थाना क्षेत्रों में भाजपा के झंडे सड़क के गड्ढे में लगाने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं पर एफआईआर हो चुकी है।
