Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsछेड़छाड़ की 35 शिकायतों पर कृषि विभाग ने नहीं की सुनवाई तो...

छेड़छाड़ की 35 शिकायतों पर कृषि विभाग ने नहीं की सुनवाई तो महिला कर्मचारी ने सहायक संचालक पर करा दी एफआईआर

भोपाल मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों में काम कर रही महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं और किस तरह उन्हें उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है आप इसको खबर से समझ सकते हैं। मामला प्रदेश की राजधानी भोपाल के कृषि विभाग का है जहां पर एक सहायक संचालक लगातार एक महिला को कई सालों से परेशान कर रहा था। छेड़छाड़ की कई घटनायें हुई थीं जिस पर महिला कर्मचारी ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार शिकायती आवेदन दिए थे। महिला अब तक 35 शिकायतें आवेदन दे चुकी थी। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुनवाई न करने के चलते छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के हौसले और बुलंद हो गए। और आख़िरकार जब पानी सर से गुजरने लगा। तो महिला कर्मचारी को मजबूरन थाने जाकर। छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराना पड़ा।

भोपाल में कृषि विभाग में मनोज चौधरी सहायक संचालक के पद पर प्रयासरत हैं। जिस महिला के साथ लगातार छेड़छाड़ की घटना हो रही है वह शादी के बाद 2016। में भोपाल आयी थीं और पिछले 3 साल से मनोज। उसे गंदे इशारे भद्दे कमेंट और कई तरह की गतिविधियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। कई बार उसने महिला को बैड टच भी किया था। इस बात को लेकर महिला ने कई बार विरोध जताया था। विरोध के बाद भी लगातार छेड़छाड़ होने पर महिला ने विभाग के अधिकारियों को अब तक 35 बार शिकायती आवेदन दिए थे। लेकिन अधिकारियों ने महिला की शिकायती आवेदनों को नजरअंदाज किया। 

2022 में पीड़ित महिला ने महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन वहां पर। पद खाली होने की वजह से महिला की शिकायत पर संज्ञान लेने वाला कोई नहीं था। अब आप समझ सकते हैं। कि एक महिला जो लगातार छेड़खानी की घटनाओं का। शिकार हो रही थी उसकी सुनवाई करने वाला न। तो विभाग में कोई संवेदनशील अधिकारी था न ही महिला आयोग में उसकी सुनवाई हुई। यदि यह हकीकत है तो आप समझ सकते हैं कि मध्यप्रदेश के सरकारी विभागों में काम करने वाली महिला कितनी सुरक्षित हैं और उनकी सुनवाई के लिए किए जा रहे तमाम दावे कितने खोखले हैं। यदि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस महिला की पीड़ा को सुनकर संज्ञान में लेकर कुछ कार्रवाई करते तो शायद आज ये इतनी बड़ी घटना नहीं होती। साथ ही यदि महिला आयोग में भी पद खाली नहीं होते तो इस महिला की शिकायत पर सुनवाई हो जाती।

पीड़ित महिला का कहना है कि इस साल जब फरवरी में छेड़छाड़ की अति हो गई तब उसने कोहिफिजा थाने में शिकायत दर्ज की थी। उस समय मनोज चौधरी ने माफी मांगते हुए और आगे ऐसी घटना। न करने की बात कहकर गडग़डाते हुए शिकायत वापस लेने की गुजारिश की थी। तब महिला ने शिकायत वापस भी ले ली थी। लेकिन अब उसकी हरकतें और बढ़ गईं। और कलेक्ट्रेट परिसर की सीढ़ियों पर एक बार फिर मनोज चौधरी ने महिला का हाथ पकड़कर। उसको बैटेस्ट किया। उससे छेड़छाड़ की जब महिला ने डायल 100 पर कॉल किया तो मनुष्य भाग गया।। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूरा घटनाक्रम जाना। इसके बाद महिला अपने पति के साथ को हैफिजा थाना पहुँची और। वहां पर एफआईआर दर्ज कराई। हालांकि इस मामले में मनोज चौधरी ने भी एक शिकायती आवेदन थाने में दिया है जिसकी जांच पुलिस कर रही है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular