Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeCrimeअंधविश्वास की इंतहा; अपनी ही बेटी को तांत्रिक से प्रताड़ित कराया और...

अंधविश्वास की इंतहा; अपनी ही बेटी को तांत्रिक से प्रताड़ित कराया और मौत के बाद रची यह साजिश!

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर से अंधविश्वास की एक ऐसी घिनौनी और हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है। जिसने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या आज के आधुनिक युग में भी लोग तंत्र। क्रिया पर इतना विश्वास कर सकते हैं के अपनी खुद की बेटी को ही तांत्रिक के हवाले कर दें और तांत्रिक उस बेटी पर दरिंदगी करते रहे और जब तक बेटी मर न जाए तब तक सब लोग तमाशबीन बने रहें। और उससे भी घिनौना खेल उसकी मौत के बाद खेलें। और गुपचुप तरीके से उसकी लाश को ठिकाने लगाने में लग जाएं।

ग्वालियर के खल्लासिपुरा में रहने वाले सुनिल पाल ने अपनी ही बेटी रोनक को तंत्र क्रिया में ऐसा झोंक दिया उसकी मौत हो गई। लड़की 15 दिन से बुखार से तड़प रही थी। उसका इलाज कराने की बजाए माता पिता ने रिश्तेदार की सलाह पर तांत्रिक को बुला लिया। उसने लड़की पर भूत प्रेत का साया बताकर उस छोटी सी बच्ची को तमाम यातनाएं। दी इतना प्रताड़ित किया कि वह बच्ची सह न सकी और उसके प्राण निकल गए।

भूत उतारने की नौटंकी के नाम पर लड़की को डंडे से पीटा गर्म छड़ से उसके शरीर को दागा। मासूम दर्द से चीखती रही लेकिन न तो वहशी तांत्रिक रुका न माता पिता ने उसे रोका, तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजन ने अपने और तांत्रिक के गुनाहों को छिपाने के लिए लड़की के शव का चुपचाप अंतिम संस्कार करने की कोशिश की। लेकिन बस्ती से किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर सूचना दे दी तो पुलिस श्मशान से बच्ची का शव उठा लाई। साथ ही पुलिस ने इस मामले में बच्ची ने माता पिता को भी हिरासत में ले लिया है और तांत्रिक की तलाश की जा रही है।

खल्लासीपुरा निवासी सुनील पाल की 14 साल की बेटी रौनक की तंत्र मंत्र ने जान ली है। रौनक को करीब 15 दिन से बुखार था। उसका इलाज कराने की बजाए परिवार झाड़ फूंक के चक्कर में फंस गया। सुनील का रिश्तेदार तांत्रिक को बुला लाया। उसने बच्ची पर भूत प्रेत का साया होने की कहानी सुनाकर उसे पीटा, लोहे छड़ को गर्म कर उसके सिर और शरीर को कई जगहों पर दागा तांत्रिक का जुल्म रौनक सहन नहीं कर पाई शरीर पर कई घाव हो गए। सोमवार को उसकी जान बचना मुश्किल हो गई तो तांत्रिक माता-पिता को दिलासा देकर गया कि चिंता मत करो रौनक ठीक हो जाएगी। थोड़ी देर बाद रौनक की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा होगा और उसके बाद ही इन दरिंदों की सजा तय होगी।

Play
Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular