Tuesday, April 14, 2026
37.1 C
Delhi
Tuesday, April 14, 2026
HomeMadhya Pradeshशिवराज सिंह चौहान की तिरंगा यात्रा और स्वदेशी मार्च, जानिए क्या है...

शिवराज सिंह चौहान की तिरंगा यात्रा और स्वदेशी मार्च, जानिए क्या है संदेश

रायसेन मे बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तिरंगा यात्रा और स्वदेशी मार्च देर शाम रायसेन शहर के महामाया चौक पहुंचा जहां पर रखी गई आम सभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से आम लोगों को संबोधित करते हुए स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने की बात कही

भोपाल मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वदेशी उत्पादकों को प्राथमिकता देने के लिए प्रदेश के विदिशा जिले से रायसेन जिले तक तिरंगा यात्रा और स्वदेशी मार्च निकाला इस यात्रा का 28 स्थान पर भव्य स्वागत किया गया वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज को लगाया गया  बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और जनप्रतिनिधि इस यात्रा में शामिल हुए बही भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्र में प्रवेश ना मिलने के कारण बोखलाय अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ के विरोध में देखा जा रहा है।

रायसेन मे बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तिरंगा यात्रा और स्वदेशी मार्च देर शाम रायसेन शहर के महामाया चौक पहुंचा जहां पर रखी गई आम सभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से आम लोगों को संबोधित करते हुए स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने की बात कही। हाल ही में पश्चिमी देश यूनाइटेड स्टेट अमेरिका द्वारा भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्र में प्रवेश न मिलने से  पश्चिमी देश अमेरिका द्वारा लगाए गए भारत पर 50% टैरिफ के बाद देश में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने की मांग बढ़ गई है।

 केंद्रीय कृषि मंत्री के स्वदेशी मार्च के लिए रखी गई महामाया चौक पर सभा में केंद्रीय कृषि मंत्री ने आम लोगों को स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने की शपथ दिलाई साथ ही मीडिया से चर्चा के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि भारत अगर स्वदेशी का उपयोग करता है तो अपने गरीबों को अपने कारीगरों को अपने सेंसर बोर्ड को छोटे-छोटे व्यापारियों को अपनी एमएसएमई को ताकतवर हम बनाएंगे उनकी आमदनी बढ़ाएंगे हमारा पैसा विदेश क्यों जाए और इसी भाव को लेकर यह स्वदेशी मार्च और तिरंगा यात्रा हमारे द्वारा निकाला जा रहा है इसमें हमें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है उन लोगों ने स्वदेशी उत्पादों को खरीदने का जो संकल्प लिया उसके लिए मै आभार व्यक्त करता हूँ। 

Play
Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular