Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsनशा मुक्ति केंद्र में बैंक अधिकारी की मौत, प्रशासन बताए दोषी कौन?

नशा मुक्ति केंद्र में बैंक अधिकारी की मौत, प्रशासन बताए दोषी कौन?

ग्वालियर मध्य प्रदेश: शहर में नशा मुक्ति केंद्रों के नाम पर किस तरह से टॉर्चर? केंद्र चल रहे हैं उसका एक उदाहरण अभी हाल। ही में तब सामने आया जब एक नशा। मुक्ति केंद्र में एक युवक को इतना बुरी तरह पीटा जाता है कि उसकी मौत हो जाती है और उसकी मौत के बाद उसके शव को पीएम हाउस भेजकर नशामुक्ति केंद्र संचालक फरार हो जाते हैं। यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी नशामुक्ति। केंद्र में मौत की घटनाएं ग्वालियर में हो चुकी हैं इसके बावजूद प्रशासन की लापरवाही से इस तरह के नशा।मुक्ति केंद्र खुलेआम संचालित है। 

शनिचरा रोड पर स्थित संस्कार नशा मुक्ति केंद्र में सामने आया है। यहां पिछली 25 जुलाई से नशे की आदत  के कारण परिजनों द्वारा भर्ती कराए गए युवक पंकज शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।घरवालों का कहना है कि संस्कार नशा मुक्ति केंद्र के लोगों ने पंकज की रस्सियों से बांधकर जमकर मारपीट की है। जिससे उसकी मौत हो गई है।

पंकज अपने कुछ साथियों के साथ नशा मुक्ति केंद्र से मंगलवार दोपहर को भाग निकला था। इसके बाद वह अपने त्यागी नगर स्थित घर पर आया और अपने नजदीकी रिश्तेदार के साथ घूमने निकल गया। इसके बाद उसे मुरार के खुरैरी गांव से नशा मुक्ति केंद्र के लोगों ने पकड़ लिया। घर वालों का आरोप है कि इसके बाद पंकज को नशा मुक्ति केंद्र में ले जाकर जमकर मारा पीटा गया। जब उसकी हालत गंभीर हो गई तो उसे अस्पताल में छोड़कर नशा मुक्ति केंद्र के लोग भाग निकले। नशा मुक्ति केंद्र में टॉर्चर की तमाम सूचनाओं के बाद भी प्रशासन इन पर सख्त कार्रवाई नहीं करता और न ही इन पर निगरानी रखने की कोई समुचित व्यवस्था है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार पंकज के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान हैं घर वालों ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में डॉक्टरों के पैनल से पंकज का पोस्टमार्टम कराया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर संबंधित लोगों के विरुद्ध कडी कार्रवाई की जाएगी। पंकज शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है।

Play
Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular