Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsशिवपुरी में सोने का भंडार! और भी कई कीमती अयस्क मिलने की...

शिवपुरी में सोने का भंडार! और भी कई कीमती अयस्क मिलने की संभावना

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर चंबल अंचल के लिए एक बड़ी खुशखबरी है जो आने वाले समय में इस पूरे क्षेत्र को आर्थिक मजबूती प्रदान कर सकती है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इण्डिया ने अपने हाल ही के सर्वे में। शिवपुरी के तमाम क्षेत्रों में कई कीमती अस्क पाए जाने की संभावना जताई है। जिले के खाजरा देवरी ग्यारा आचारिणी गाँव की करीब 108 वर्ग किलोमीटर जमीन में बेस मेटल और सोना पाए जाने की संभावना बताई गई है। अब इस भूमि पर हुई लीज है। शासकीय भूमि है या अन्य सभी सहमति मिलने के बाद यहां पर आगे की जांच की जाएगी।

आपको बता दें कि अंचल का शिवपुरी जिला काफी समय से खनिज के मामले में अग्रणी रहा है। सफ़ेद पत्थर यहां की पहचान रही जो एक समय यहां रोजगार का साधन था। लेकिन माधव नेशनल पार्क बनने के बाद तमाम खदानें बंद हो गईं और सफेद पत्थर का।कारोबार प्रभावित हुआ। अब जिस तरह से अन्य कीमती अयस्क के पाए जाने की संभावना बताई जा रही है उसमें यदि सफलता मिलती है, खदानों का आवंटन होता है तो इस क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी और यहाँ रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे। साथ साथ यह क्षेत्र प्रदेश और देश।की अर्थव्यवस्था में भी एक अग्रणी क्षेत्र बन जाएगा। 

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया की मानें तो इस? क्षेत्र में सोने और कई अन्य कीमती धातुओं के पाए जाने की संभावना है। नैनागरी में क्वार्ट्स का बड़ा भंडार। और कोलारस। में ढाई हेक्टेयर जमीन में फायर क़ले का पहाड़ मिला है। सबसे बड़ी संभावना 108 वर्ग किलोमीटर में बेस। मेटल और सोना होने है यदि यह संभावना हकीकत में बदलती है तो सोने। की खदान वाला। क्षेत्र बनने पर। शिवप्री। की आर्थिक चमक पूरे देश में फैल जाएगी। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की इन संभावना के बाद यहां पर आगे की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।अब खनिज विभाग संबंधित जमीनों के बारे में पूरी जानकारी जुटा रहा है। जल्द ही इस क्षेत्र में खनिज विभाग जमीनी स्तर पर कार्रवाई शुरू कर सकता है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular