Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeMadhya Pradeshअमेरिका द्वारा भारतीयों के अपमान पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, हाथ में...

अमेरिका द्वारा भारतीयों के अपमान पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, हाथ में हथकड़ी डाल किया विरोध

ग्वालियर मध्य प्रदेश: अमेरिका द्वारा भारतीयों पर आतंकी जैसा अमानवीय व्यवहार किये जाने और केंद्र सरकार व विदेश मंत्रालय की भारतीय लोगों के प्रति निष्क्रियता और उदासीनता के विरोध में कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में फूल बाग चौराहे पर कांग्रेस ने आज जंगी प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ अपने हाथों में प्रतीकात्मक रूप से हथकड़ी डालकर और हिंदुस्तानी बेटों का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे के साथ हिंदुस्तानी बेटों के हुए अपमान पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा भारतीय बेटों के साथ अमेरिका द्वारा की गई यह घटना घोर निंदनीय हैं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व विदेश मंत्रालय की यह नाकामी है जो प्रधानमंत्री भारत को विश्व गुरु बनाने की बात करते थे आज भारत ने और दुनिया ने उनकी हकीकत जान ली आज देश ने उनकी सच्चाई देख ली आज जो देश का अपमान हुआ है उसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र की भाजपा सरकार की है इस अच्छमता के लिए उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए और अपनी पद से इस्तीफा देना चाहिए उन्होंने कहा कि जिस तरह कंबोडिया के राष्ट्रपति ने अपना विमान भेज कर और अपने लोगों की अगवानी की उससे मोदी सरकार को देश प्रेम से शिक्षा लेना चाहिए जब से भाजपा केंद्र सरकार में हैं देश पतन की ओर बढ़ रहा है अभी कुछ दिन पहले ही फ़ोबस के अनुसार भारत 10 शक्तिशाली देश की सूची से गायब हुआ है।

Play


रुपए की गिरती हालत और गिरती अर्थव्यवस्था मोदी सरकार की नाकामी को दर्शा रही है उन्होंने मांग की अगर मोदी जी में और विदेश मंत्री में जरा सी भी नैतिकता तो अपने पदों से उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदर्शन को जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया उन्होंने भी भाजपा सरकार को आड़े हाथ तो लेते हुए मोदी सरकार और उसकी विदेश नीति की असफलता पर उनका इस्तीफा मांगा। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदोरियाऔर आभार लक्ष्मी नारायण कुशवाह ने किया इस अवसर पूर्व पार्षद राजू भदोरिया महेश मथुरिया जयराज चौहान जे एच जाफरी नीरज यादव ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खान उपेंद्र राजपूत पिंटू पार्षद मनीष शर्मा रामू कुशवाहा मनोज राजपूत धर्मेंद्र वर्मा पूर्व सकींल मसूरी मुन्ना लाल खरे धर्मवीर राठौर सुरेश प्रजापति पन्ना लाल बाथम अजीत गोस्वामी रचना कुशवाह राकेश बाथम राजेंद्र बाथम जगदीश राजपूत राकेश कुशवाहा मुन्नालाल खरे धर्मेश जयपुरिया मूवीन खान राशिद नितेश बाथम पप्पू खटीक भानु यादव लाल यादव प्रदीप मिश्रा गोविंद राजपूत विजय दिवाकर बेटू खंडेलवाल दीपक पचोरिया सोहेल खान विकम जादौन रणवीर चौधरी अशोक सूर्यवंशी घनश्याम राजपूत रामनरेश शर्मा राजू पाठक सत्यवान राजावत लक्षमण पाल दिलीप कुशवाह भीकम जादौन अभय सिंह दीपक शर्मा मन्नू परिहार मोंटी मांझी भारत माझी प्रभु दयाल बाथम राजू पाठक नरेश लोधी मनीष शर्मा रामसहाय तोमर सुनील गुप्ता अभिलाष डांगी आदि सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular