शिवपुरी मध्य प्रदेश: पूरे प्रदेश के साथ ग्वालियर चंबल अंचल में भी मानसून का कहर जारी है।ग्वालियर अंचल की बात करें तो गुना और शिवपुरी भारी वर्षा से ज्यादा प्रभावित हैं। शिवपुरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। कई गाँव धूप क्षेत्र में हैं और ग्रामीण फंसे हुए हैं। हालत भारी बारिश के चलते हुए बद्तर हो चुके हैं।प्रशासन के बचाव कार्य के लिए किए गए उपाय भी कम पड़ते नजर आ रहे हैं। और यह देखते हुए कई शिवपुरी में सेना को बुलाया गया है।
शिवपुरी जिले के कोलारस ब्लॉक में सिंध नदी उफान पर है। इसके चलते 17 गाँव में लगभग 65 से ज्यादा लोग डूब क्षेत्र में फंसे हुए थे और उनके बचाव कार्य के लिए सेना बुलानी पड़ी। सेना ने लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए दो हेलीकॉप्टर भी बुलाए। हालांकि मौसम खराब होने वह कम दृश्यता के कारण हेलीकॉप्टर। का उपयोग नहीं किया जा सका। भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों ने वोट के सहारे ही ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला। भारी बारिश के चलते बचाव कार्य में तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन सेना ने कुशलतापूर्वक सभी ग्रामीणों को सुरक्षित निकाल लिया है।

गुना शिवपुरी सांसद वकीन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग।के माध्यम से बताया कि राहत कार्यों को गति देने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एयर वाइस मार्शल विक्रम गौड़ से चर्चा कर आवश्यक समन्वय सुरक्षित किया गया है। साथ ही केंद्रीय मंत्री सिंधिया बाढ के अपडेट लगातार ले रहे हैं और निगरानी बनाए हुए हैं।
कोलारस तहसील के आनंदपुर गांव से पांचवली जाने वाले मार्ग पर बाढ़ का कहर इस कदर बढ़ गया है कि करीब 65 लोग पानी के बीच फंस गए। 45 लोगों को निकाला जा चुका है। इनमें से अभी तक 25 लोगों के फंसे होने की आधिकारिक जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते सिंध और अन्य नदियों का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है, जिससे इस इलाके के सभी रास्ते जलमग्न हो चुके हैं। आनंदपुर से पांचवली के बीच का रास्ता पूरी तरह से जलभराव की चपेट में है। इस गांव के अलावा भी के ऐसे अन्य गांव है जहां पर रेस्क्यू अभियान जारी है।
मौके पर प्रशासन और एसडीईआरएफ (SDERF) की टीमों को रवाना किया गया है। स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू में सहयोग कर रहे हैं। फिलहाल हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं और जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं दूसरी ओर, शिवपुरी जिले में बीते 48 घंटे से जारी भारी बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट चुका है। नदी-नालों का विकराल रूप लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है।
