Monday, April 13, 2026
29.1 C
Delhi
Monday, April 13, 2026
HomeBig Newsशहडोल में करप्शन का गजब कारनामा, दो पन्ने की फोटो कॉपी का...

शहडोल में करप्शन का गजब कारनामा, दो पन्ने की फोटो कॉपी का बिल 4 हजार 

दो पन्ने की फोटो कापी के बिल का भुगतान 4 हजार के लिए सरपंच सचिव ने अपनी मोहर लगाकर इस बिल को पास करा भुगतान भी करा दिया, दो पन्ने की फोटो कापी के बिल का भुगतान 4 हजार होने के बाद

शहडोल मध्यप्रदेश:  आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले में एक और  चौंकाने वाला मामला जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत कुदरी से सामने आया है। जहां दो पन्ने की फोटो कापी का कीमत 4000 रुपये का भुगतान दिखाया गया है। दो पन्ने की फोटो कापी के बिल का भुगतान 4 हजार होने के बाद ये बिल चर्चाओं में आने के साथ साथ सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।  इसके पहले जिले के एक स्कूल में  4 लीटर पेंट से पुताई के नाम पर 168 मजदूर और 68 राज मिस्त्री लगाकर एक लाख सात हजार का बिल पास कराया गया था, फिर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत एक घंटे की चौपाल में 14 किलो ड्राई फ्रूट, 6 लीटर दूध और 5 किलो चीनी का बिल बनाकर सरकारी खजाने पर डाका डाला गया। 

जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत कुदरी में सचिव और सरपंच की मिलीभगत से एक ऐसा बिल पास किया गया है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए,  बिल के अनुसार केवल दो पन्नों की फोटो कॉपी कराने के लिए 2000 रुपये प्रति प्रति की दर से 4000 रुपये का भुगतान दिखाया गया है। यह बिल महराज फोटो कॉपी सेंटर एवं डिजिटल स्टूडियो के फर्म के नाम से बनाया गया है, इसके साथ ही और भी सामग्री का जिक्र किया गया है , हैरत  की बात तो यह कि दो पन्ने की फोटो कापी के बिल का भुगतान 4 हजार के लिए सरपंच सचिव ने अपनी मोहर लगाकर इस बिल को पास करा भुगतान भी करा दिया, दो पन्ने की फोटो कापी के बिल का भुगतान 4 हजार होने के बाद ये बिल चर्चाओं में आने के साथ साथ सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इसे बाद में लिपिकीय त्रुटि बताया गया।

जहां आमतौर पर फोटो कॉपी 1 या 2 रुपये में हो जाती है, वहीं इस कागजी खेल में हजारों रुपये खर्च दिखाए गए हैं। यह मामला पंचायत व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार की गहराई को उजागर करता है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब शहडोल की पंचायतों ने सरकारी योजनाओं और राशि का दुरुपयोग किया हो, इसके पहले जहां 4 लीटर पेंट से पुताई के नाम पर 168 मजदूर और 68 राज मिस्त्री लगाकर एक लाख सात हजार का बिल पास कराया गया था, फिर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत एक घंटे की चौपाल में 14 किलो ड्राई फ्रूट, 6 लीटर दूध और 5 किलो चीनी का बिल बनाकर सरकारी खजाने पर डाका डाला गया।

Play
Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular