Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को आया हार्ट अटैक, सीसीटीवी में हार्ट अटैक...

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को आया हार्ट अटैक, सीसीटीवी में हार्ट अटैक की घटना कैद

शाजापुर जिला मुख्यालय के AJK थाने का मामला, हार्ट अटैक आने से बेहोश हुआ पुलिसकर्मी, साथी पुलिकर्मियों ने सीपीआर देकर बचाई जान

शाजापुर: मध्य प्रदेश:  जिला मुख्यालय पर पुलिस कर्मी को हार्ट अटैक आने का एक लाइव वीडियो सामने आया है यह वीडियो शाजापुर के अजाक थाने का है यहां पर ड्यूटी के दौरान थाने में ही सोफे पर बैठे पुलिसकर्मी को हार्ट अटैक आ गया सीने में तेज दर्द होने से वह जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए, जिन्हें वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत संभाला ओर अस्पताल ले गए और रास्ते मे सीपीआर देकर उनकी जान बचाने का प्रयास किया। ओर सीधे  जिला अस्पताल भर्ती कराया और यहां से गंभीर अवस्था के चलते इंदौर रेफर किया गया। इंदौर में आरक्षक का इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजाक थाने में पदस्थ आरक्षक जितेंद्र चंद्रवंशी को थाने में ही हार्ट अटैक आया था । उनके साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि जितेंद्र ने सुबह से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे । ओर उन्होंने दर्द कम करने की दवा ली थी। वह टेबल पर ही बैठे थे कि अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। अभी इंदौर अस्पताल में आरक्षक का इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि पुलिस विभाग में कार्य कर रहे कर्मचारियों की यह मजबूरी होती है कि उन्हें तय सीमा से अधिक समय तक काम करना पड़ता है। काम का दबाव अधिक होता है दिनचर्या पूरी तरह बदल जाती है।इसके चलते कई पुलिसकर्मी हृदय रोग और उच्च रक्त चाप का शिकार हो जाते हैं और यही कारण है कि पुलिसकर्मियों में इस तरह के हार्ट अटैक के मामले देखने को मिल रहे हैं। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular