Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeCrimeमुरैना में बैरक में लटका मिला आरक्षक का शव, आत्महत्या की वजह...

मुरैना में बैरक में लटका मिला आरक्षक का शव, आत्महत्या की वजह संदिग्ध

कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रशिक्षण बैरक नंबर एक में हुई। जैसे ही साथियों ने आरक्षक को फांसी के फंदे पर लटका देखा, तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची

मुरैना मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में तैनात एक पुलिस आरक्षक ने बुधवार को बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रविंद्र शर्मा के रूप में हुई है, जो डबरा का रहने वाला था और पिछले करीब डेढ़ महीने से SAF की पांचवीं वाहिनी में पदस्थ था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।इसलिए आत्महत्या की वजह क्या रही इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रशिक्षण बैरक नंबर एक में हुई। जैसे ही साथियों ने आरक्षक को फांसी के फंदे पर लटका देखा, तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिवारजनों से पूछताछ के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मौके से मृतक का मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिससे घटना के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और घटना की गहन जांच जारी है।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular