Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig News32 लाख की लूट में आ गया बड़ा अपडेट, जल्द ही पुलिस...

32 लाख की लूट में आ गया बड़ा अपडेट, जल्द ही पुलिस करेगी बड़ा खुलासा

पुलिस लुटेरों को ट्रेस करते हुए इस बस तक पहुंच चुकी है और बस में लुटेरों का हुलिया बताकर तमाम पूछताछ की है। पुलिस को अब यह जानकारी मिल चुकी है कि लुटेरे शहर से ही नहीं प्रदेश की सीमाओं से भी बाहर जा चुके हैं।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: बुधवार की सुबह शराब कारोबारी के मुनीम से हुई बत्तीस लाख की लूट की घटना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। इतनी बड़ी लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के भी हाथ पैर फूल गए। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाकाबंदी तुरंत कर दी थी। इसके बावजूद भी लुटेरे शहर छोड़कर भागने में काम में बाप हो गए हैं। लेकिन पुलिस लगातार लुटेरों को ट्रेस करने में लगी हुई है और लुटेरों से संबंधित तमाम जरूरी जानकारी पुलिस ने जुटा ली है। पुलिस अधिकारियों को का कहना है कि जल्द ही यह लुटेरे गिरफ्त में होंगे।

लुटेरों कोट्रेस करने के दौरान ग्वालियर पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है क्योंकि जिस बाइक से लाखों रुपये की लूट की यह घटना को लुटेरों ने अंजाम दिया है। वह बाइक चोरी की है। यह बाइक जब जलालपुर में खड़ी मिली पुलिस ने इसके रिकॉर्ड खंगाले। तो इस पर एक प्लेटिना बाइक की नंबर प्लेट थी जो अम्बा से चोरी हुई थी और अपाचे बाइक भी तिगरा क्षेत्र से डेढ़ साल पहले चोरी हुई थी। बाइक के नंबर से पुलिस को कोई अहम सुराग तो नहीं मिला लेकिन लुटेरे। कितने शातिर हैं और वह पुलिस को किस तरह उलझा रहे हैं यह बात सामने निकल के आई और पुलिस ने अपना जांच का एंगल बदल दिया। पुलिस को इन लुटेरों से संबंधित बहुत अहम जानकारी हाथ लगी है।

तमाम घेराबंदी और नाकेबंदी के बावजूद यह शातिर लुटेरे शहर से बाहर निकलने में कामयाब हो गए क्योंकि उन्होंने पुलिस से बचने की भी पूरी प्लानिंग कर रखी थी। चोरी में उपयोग की गई बाइक को पुरानी छावनी जलालपुर रोड के पेट्रोल पंप पर छोड़ गए यहाँ अपनी शर्ट बदली और बस में चढ़ कर धौलपुर पहुंच चुके हैं। पुलिस लुटेरों को ट्रेस करते हुए इस बस तक पहुंच चुकी है और बस में लुटेरों का हुलिया बताकर तमाम पूछताछ की है। पुलिस को अब यह जानकारी मिल चुकी है कि लुटेरे शहर से ही नहीं प्रदेश की सीमाओं से भी बाहर जा चुके हैं। लुटेरों कि इस शातिराना अंदाज से पुलिस इस निर्णय पर पहुँची के कहीं ना कहीं यह पुराने शातिर लुटेरे लगते हैं।

लुटेरों के शातिराना अंदाज के आधार पर उनके जो फोटो सीसीटीवी खंगालने पर बरामद हुए हैं उस आधार पर पुलिस ने तमाम अन्य लूट की घटनाओं में पकड़े गए लुटेरों से इनके हुलिया को मैच किया। पुलिस का मानना है कि एक लुटेरे का चेहरा पिछले साल बेंगलुरु की ज्वेलरी शॉप में डकैती डालने वाले गैंग के सदस्य से मिलता जुलता है आपको बता? दें कि बेंगलुरु से डकैती करके ग्वालियर आने वाले आरोपी को ग्वालियर पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर कर्नाटका एक्सप्रेस से उतरते समय पकड़ा था। इस पूरे मामले में ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह का कहना है की लुटेरों की तलाश मैं 5 पुलिस टीम लगी हुई हैं। काफी अहम सुराग मिले हैं। जल्दी ही आरोपितों तक पहुँच जाएंगे।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular