सतना मध्य प्रदेश: बीच सड़क पर हंगामे की तमाम तस्वीरें आपने देखी होंगी। लेकिन ऐसा कम ही देखने को मिलता है के कोई महिला सड़क पर किसी पुरुष की धुनाई कर दे जबकि वज़ह कुछ भी न हो या कोई मामूली वजह हो। और महिला इतनी ज्यादा बत्ती मिजी और बस सुलूपी करे कि वहाँ पर खड़ा हर व्यक्ति केवल महिला को दुहाई दे कर कुछ। इसलिए न सके क्योंकि उसे भी कहीं ना कहीं महिला सुरक्षा के लिए बने कानून।का डर हो और उसे लगे कि कहीं ऐसा न हो की महिला उल्टा उसे ही किसी मामले में फंसा दे। महिला के हंगामे और वास्तुलुकी का एक ऐसा ही वीडियो सतना में वायरल हो रहा है।
वीडियो सतना शहर के स्टेशन रोड़ का है। जहां एक ऑटो चालक पर बिफरी एक महिला बीच सड़क हंगामा करती नजर आ रही है। वीडियो में महिला ऑटो चालक की कालर को पकड़ी है और जमकर गाली गलौच और बदसलूकी कर रही है। पूरे वीडियो में आप देख सकते हैं की महिला किस तरीके से रौद्र रूप में है और उसका बिगड़े रवैया इतना खतरनाक नजर आ रहा है कि कोई उस ऑटो चालक की मदद के लिए भी आगे नहीं आ रहा है। वहां प्रत्यक्षदर्शी कुछ समय तक तो यही सोचते रहे कि वह बीच बचाव करें लेकिन महिला होने की वजह से किसी की हिम्मत नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि महिला स्कूटी से जा रही थी और ऑटो चालक ने स्कूटी सवार महिला को साइड नही दिया। महिला को साइड न मिलने पर इतना गुस्सा आया कि उसने आगे जाकर ऑटो चालक को रोककर उसकी कालर पकड़ ली और गाली-गलौच करना शुरू कर दी। महिला इतना ज्यादा हंगामा बरपा रही थी कि वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। महिला ने न केवल ऑटो चालक से बदसलूकी की मारपीट की बल्कि बीच सड़क उसकी इज्ज़त तार-तार कर दी। वही पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
