Friday, April 17, 2026
30.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeCrimeमंत्री के क्षेत्र में ताबड़तोड़ गोलाबारी से दहशत का माहौल, शहर की...

मंत्री के क्षेत्र में ताबड़तोड़ गोलाबारी से दहशत का माहौल, शहर की सुरक्षा ताक पर।

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: पुरानी रंजिश के चलते चार गुंडो ने ट्रांसपोर्टर व हिस्ट्रीशीटर के घर तवातोड़ फायरिंग कर दी। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के कांच में स्थित न्यू कॉलोनी की है। फायरिंग के बाद बदमाश फरार हो गए हैं। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश बंदूक के साथ कैद हुए हैं। वहीं पुलिस ने चारों बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। लेकिन एक बार फिर इस तरीके से खुलेआम होने वाली गोलीबारी की घटना ने यह सवाल खड़ा कर। दिया है कि क्या शहर सुरक्षित हाथों में है?

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी में रहने वाले सोनू पाल ट्रांसपोर्टर है। वहां देर रात खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे कि तभी उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल पास ही रहने वाले अजीत तोमर का था। कॉल रिसीव करते ही अजीत ने उस पर आरोप लगाया कि वह उसकी हत्या कराने की साजिश रच रहा है। उसके आरोप पर उसने ऐसी किसी बात से इनकार किया और अजीत से सुबह बात करने के लिए कहा और कॉल कट कर दिया। कुछ ही देर बाद अजीत तोमर, अंशू राजावत, गोलू सिकरवार व एक अन्य के साथ अजीत हाथ में राइफल लेकर उसके घर पहुँचे और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वह बाहर पहुंचा और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया तो अजीत व उसके साथियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। पहली गोली उसके सिर से करीब एक फीट की ऊंचाई से निकली तो वह घबरा गया और जान बचाने के लिए घर में घुसकर जान बचाई। उसके घर के अंदर जाने के बाद आरोपी दरवाजे पर लगातार गालियां देकर फायरिंग करते रहे।

Play

अचानक हुई घटना से क्षेत्र के लोग भी दहशत में आ गए और अपने घरों में छिपे रहे। फायरिंग का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी। लेकिन वह अपने घरों से फरार मिले। पुलिस का कहना है कि दोनों ही पक्ष हिस्ट्रीशीटर है और उनके खिलाफ आपराधिक मामले थाने में दर्ज हैं। और उनका पुराना विवाद चला आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चारो आरोपियों के खिलाफ मामल दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular