Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsप्रेमी पहुँचा प्रेमिका से मिलने, हुआ कुछ ऐसा कि प्रेमिका ने काट...

प्रेमी पहुँचा प्रेमिका से मिलने, हुआ कुछ ऐसा कि प्रेमिका ने काट दिया युवक का निजी अंग

डिजिटल डेस्क उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर से हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका की अजब कहानी सामने आई है। किसी बात से भड़की प्रेमिका ने ब्लेड से अपने प्रेमी का प्राइवेट काट दिया। इलाज के बाद युवक की हालत ठीक बताई जा रही है. वहीं युवक की मां ने लड़की पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मामला संत कबीर नगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है. इसी थाना क्षेत्र के ही एक गांव का रहने वाला युवक मुंबई में काम करता था। उसका पड़ोस के गांव की लड़की से प्रेम संबंध था. दोनों बीते 6 साल से मिलते जुलते रहते थे. वह 2 महीने पहले गांव आया था. बताया जा रहा कि सोमवार देर रात लड़की ने युवक को फोन करके बुलाया था. इस पर युवक रात करीब 10 बजे मिलने पहुंच गया। घंटेभर दोनों साथ रहे, बाद में किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

ऐसा बताया जा रहा है कि जिस समय दोनों के बीच विवाद हुआ इसी दौरान प्रेमिका ने ब्लड से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इसके बाद खून से लथपथ युवक किसी तरह से अपने घर पहुंचा और खून रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई. परिवारवालों को जानकारी हुई तो तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने किसी तरह युवक की जान बचाई. वहीं हालत ठीक होते ही परिजन युवक को लेकर घर चले गए।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular