डिजिटल डेस्क नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) देशभर के अपने संबद्ध विद्यालयों में एक नई कवायद शुरू करने जा रहा है। सत्र 2025 26 से सभी सीबीएसई स्कूलों के लिए सफल परीक्षा अनिवार्य कर। दी गई है। आपको बता दें जो छात्र 5वीं और 8वीं। की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। उनके लिए एक पूर्ण मूल्यांकन हेतु यह परीक्षा आयोजित किए जाने की कवायद लंबे समय से की जा रही थी और अब इस पर अंतिम निर्णय लेकर इस सत्र से इसे लागू करने पर सहमति बन गई है। हर वर्ष जो छात्र छठवीं और नवीं कक्षा में पहुँचेंगे उनके मूल्यांकन के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
सीबीएसई ने छठवीं और नवीं के छात्रों के लिए स्ट्रक्चर्ड एसेस्मेन्ट फॉर एनालाइज लर्निंग (SAFAL) के नाम से सफल परीक्षा आयोजित करने का फैसला कर लिया है। सीबीएसई बोर्ड के तहत पढ़ने वाले कक्षा 5 और 8 के छात्रों को सफल परीक्षा 2024-25 के बारे में पता होना चाहिए। छात्रों की समग्र क्षमताओं और अवधारणाओं की समझ की पहचान करने के लिए बोर्ड द्वारा परीक्षा आयोजित की जाती है। सीबीएसई यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित करेगा और इस परीक्षा के लिए सभी छात्र रजिस्ट्रेशन कराएं। इसकी जवाबदेही संबंधित विद्यालय की होगी।

यह रहेगी सफल के लिए पंजीयन की प्रक्रिया
सफल पोर्टल में लॉग इन करने के लिए एलओसी क्रेडेंशियल दर्ज करें।
अगले पृष्ठ पर सफल पंजीकरण फॉर्म तक पहुंचने के लिए “पंजीकरण” बटन पर क्लिक करें।
स्कूल विवरण संपादित करें (Edit School Details)” सेक्शन पर जाएं और सभी आवश्यक स्कूल विवरण भरें।
सभी विवरण सहेजने के लिए “सहेजें” पर क्लिक करें
उसके बाद, “स्कूल सेक्शन” टैब खोलें। नीचे दिए गए निर्देश पॉप अप हो जाएंगे।
“सेक्शन जोड़ें” पर क्लिक करें और स्कूल की कक्षा और अनुभाग-वार शिक्षा के माध्यम का विवरण प्रदान करें।
फिर, अगले सेक्शन तक पहुंचने के लिए “अगला (Next)” बटन पर क्लिक करें और “शिक्षक जोड़ें/संपादित करें add/Edit टीचर सेक्शन भरें
आपके सामने दो विकल्प होंगे विकल्प 1, सैंपल शिक्षक एक्सेल फ़ाइल (sample teacher excel file) डाउनलोड करें और फ़ाइल की हेडर लाइन में दिए गए निर्देशों के अनुसार अपना शिक्षक विवरण भरें, और फ़ाइल अपलोड करें। OASIS कोड OASIS पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों को प्रदान की जाने वाली आईडी है। विकल्प का 2; (Add a New Record)” बटन पर क्लिक करके शिक्षकों का विवरण मैन्युअल रूप से जोड़ें और सहेजें।
अगले सेक्शन में किसी भी व्यक्तिगत शिक्षक का चयन करें और आवश्यक विवरण प्रदान करें और “सहेजें (Save)” पर क्लिक करें।
अगला सेक्शन “छात्र जोड़ें/संपादित करें (Add/Edit Students)” हैं। यह शिक्षक जोड़ें/संपादित करें सैक्शन के ही समान है दो विकल्प हैं, या तो छात्र सैंपल एक्सेल फ़ाइल अपलोड करें या “नया रिकॉर्ड जोड़ें” पर क्लिक करके छात्रों का विवरण मैन्युअल रूप से भरें और सहेजें।
अंतिम सेक्शन “घोषणा” है। “फाइनल सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
