डिजिटल डेस्क नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपने उलझन जुल बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं और इन बयानों से कई बार सोशल मीडिया पर वह ट्रोल होते हुए भी देखे जाते हैं लेकिन इसके बावजूद भी उनके यह बयान रुकते नहीं हैं। पाकिस्तान के विरूद्ध ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत कर जब भारत ने पाकिस्तान की हालत खस्ता की उसके बाद भी डोनाल्ड ट्रंप भारत पाक। के बीच युद्ध रुकवाने के कई दावे कर चुके हैं। और हर दावे के बाद यह पता चला है कि उन्होंने इस तरह की कोई मध्यस्थता नहीं की है फिर भी वह अपने बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर एक विवादास्पद बयान दिया है उन्होंने कहा है कि भारत पाकिस्तान पर दबाव डालकर उन्होंने न केवल संघर्ष रुकवाया बल्कि संभावित परमाणु। युद्ध को रोकने में सफल रहे उन्होंने कहा कि हम जिस। डील पर सबसे अधिक। गर्व महसूस करते हैं वह यह है कि उन्होंने व्यापार के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष काला है। उनके इस बयान के बाद भारत सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर अभी तक इस बयान की पक्ष में या इसके खंडन में कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

डोनल्ड ट्रंप ने यह जो बयान दिया है उसमें वह यह बताना चाह रहे हैं के व्यापार के दबाव को लेकर उन्होंने भारत।को मजबूर किया कि भारत युद्धविराम करें। क्योंकि यदि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता तो यह युद्ध बहुत भयावह हो सकता था भारत और पाकिस्तान दोनों ही ऐसे राष्ट्र हैं जिनके पास परमाणु हथियार हैं और यह युद्ध बढ़ने पर परमाणु हथियारों का उपयोग होने की संभावना डोनाल्ड।ट्रंप के बयान में दिखाई दे रही है। जबकि भारत या पाकिस्तान दोनों में से किसी भी देश के किसी भी जिम्मेदार राजनयिक या सैन्य अधिकारी ने कभी भी परमाणु हथियार के उपयोग की बात नहीं कही।
ऑपरेशन सिंदूर को अस्थाई रूप से रोके जाने के बाद से डोनल्ड ट्रंप बार बार इस। युद्ध में मध्यस्थता कर अपनी भूमिका बताने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने यह दावा तक किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को हिदायत।दी कि यदि वह संघर्ष नहीं रोकते हैं, तो अमेरिका इन दोनों देशों के साथ व्यापार बंद कर देगा। जबकि भारत की ओर से इस बात को नकारा जा चुका है कि व्यापार का मुद्दा भारत और अमेरिका के नेताओं के बीच पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष के दौरान बातचीत में कभी भी नहीं आया। इसके बावजूद भी एक बार फिर से भारत पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध रोकना का बयान देकर डोनाल्ड ट्रंप सुर्खियां तो बटोर रहे हैं।साथ में उनकी किरकिरी भी हो रही है।

