Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsपुरुष ने कराया चेक बाउंस का मामला तो महिला ने करा दिया...

पुरुष ने कराया चेक बाउंस का मामला तो महिला ने करा दिया दुष्कर्म को मामला दर्ज 

महिला का कहना है कि उसने पूरी राशि लौटा दी। लेकिन आरोपी ने दस्तावेज वापस नहीं किए। 19 दिसंबर को दस्तावेज देने के बहाने आरोपी, उसे अपने फार्म हाउस ले गया। वहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 5 जनवरी 2025 को फिर एक निर्माणाधीन मकान में उसने शोषण किया। इसके बाद उसने आरोपी से बात करना बंद कर दिया।

बालाघाट मध्य प्रदेश: एक महिला ने दुष्कर्म का एक ऐसा मामला दर्ज कराया है जो संभवतः बालाघाट में पहली बार किया गया है। महिला ने यह मामला  उस व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है, जिससे उसने डेढ़ लाख रूपए उधार लिए थे। बदले में चेक दिया था, और चेक बाउंस हो गया था। और वह पुरुष इस महिला पर पहले ही चेक पहुंच का मामला दर्ज करा चुका था।

बालाघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अपनी शिकायत में महिला ने बताया है कि, उसने 2023 में आरोपी से डेढ़ लाख रुपए उधार लिए थे। इसके एवज में उसने अपनी जमीन के दस्तावेज और चेक दिए थे। महिला का कहना है कि उसने ने 16 दिसंबर 2024 को पूरी राशि लौटा दी। लेकिन आरोपी ने दस्तावेज वापस नहीं किए। 19 दिसंबर को दस्तावेज देने के बहाने आरोपी, उसे अपने फार्म हाउस ले गया। वहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 5 जनवरी 2025 को फिर एक निर्माणाधीन मकान में उसने शोषण किया। इसके बाद उसने आरोपी से बात करना बंद कर दिया। आरोपी ने महिला का चेक बैंक में जमा कर दिया। उसने धमकी दी कि अगर महिला ने उसके साथ संबंध नहीं बनाए तो वह दस्तावेज नहीं लौटाएगा और जान से मार देगा। 

थाना प्रभारी विजय राजपूत के अनुसार, महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। पूरी कहानी तो पुलिस इन्वेस्टिगेशन के बाद ही सामने आएगी परंतु पुलिस रिकॉर्ड में जो शिकायत है उसके आधार पर यह स्पष्ट होता है कि, महिला ने धनराशि उधार ली थी। महिला ने किस प्रकार से, किस माध्यम से उधारी को चुकता किया है, यह जानकारी शिकायत में नहीं है। लेकिन इतना स्पष्ट जरूर होता है कि, बैंक में चेक डिपाजिट कर देने के बाद, बलात्कार की शिकायत की गई है जबकि, बलात्कार की घटना चेक डिपाजिट करने से पहले 2 बार हुई है। 

हालांकि पुलिस महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन फिर भी इस घटना में थे दुष्कर्म का मामला दर्ज शुरू कराया और यहां पर पुलिस सबसे बड़ी बात यह सामने आ रही है भी महिला द्वारा पैसे दिए जाने इस सबूत तो है कि महिला दो पैसे लौटाने की बात कर रही है उसके कोई भी प्रमाण सामने नहीं आए हैं। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन पुलिस को भी शुरुआती कहानी में संशय नजर आया है, अब पूरी जांच के बाद भी पता चल सकेगा कि पुरुष का मामला गलत है या महिला द्वारा दुष्कर्म का मामला!

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular