Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeCrimeकुश्ती के अखाड़े की हार गुजरी नागवार, विजेता को सड़क पर घेरकर...

कुश्ती के अखाड़े की हार गुजरी नागवार, विजेता को सड़क पर घेरकर पीटा

विजेता खिलाड़ी को घर लौटते समय रास्ते में घेर लिया। उन्होंने उसके साथ जमकर मारपीट की। जब उस ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया। कुश्ती के मुकाबले में दो पहलवानों के बीच लंबी और रोमांचक जंग चली। जिसमें एक खिलाडी ने दूसरे को हराकर जीत दर्ज की। इस हार को दूसरे खिलाड़ी ने अपनी बेइज्जती मान लिया। ओर हारे हुए खिलाड़ी ने जीते हुए खिलाड़ी से बदला लेने की योजना बनाई। इसके बाद उसने विजेता खिलाड़ी को घर लौटते समय रास्ते में घेर लिया। उन्होंने उसके साथ जमकर मारपीट की। जब उस ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

इसके बाद, पीड़ित पहलवान भानु यादव ने थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।दरअसल ग्वालियर के पिंटू पार्क इलाके के जड़ेरुआ गांव में एक कुश्ती का आयोजन किया गया। जिसमें महलगांव करौली माता मंदिर निवासी पहलवान भानु यादव ने भी भाग लिया। इस कुश्ती प्रतियोगिता में उनका मुकाबला पहलवान इंद्रजीत गुर्जर से हुआ। आयोजकों ने खेल भावना के चलते पहले पहलवान भानु यादव और इंद्रजीत गुर्जर का हाथ मिलवाया। फिर दोनों के बीच कुश्ती के लिए हरी झंडी दी.मुकाबला शुरू होने के बाद दोनों के बीच लंबी और रोमांचक जंग चली, जिसमें भानु यादव ने इंद्रजीत गुर्जर को हराकर जीत दर्ज की।

हालांकि हार के बाद इंद्रजीत गुर्जर ने इसे अपनी बेइज्जती मान लिया। साथ ही बदला लेने की प्लानिंग की। जब भानु यादव घर लौट रहा था। तभी आरोपियों ने उसे रास्ते में घेर लिया। इसके बाद बेरहमी से मारपीट की। इतना ही जान से मार देने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस थाने पहुंच कर न्याय मांगा।पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी इंद्रजीत गुर्जर, गुलाब गुर्जर, सौरव गुर्जर, और सौरव सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी तीन आरोपियों की तलाश जारी है। ग्वालियर के एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Play
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular