Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsजूता चुराई में मांगे 50 हजार, न मिलने पर दूल्हे और बारातियों...

जूता चुराई में मांगे 50 हजार, न मिलने पर दूल्हे और बारातियों की हुई पिटाई

जूता चुराने की रस्म के दौरान लड़की पक्ष ने चुराए गए जूते वापस करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। लड़के पक्ष ने इतनी रकम देने से इन्कार किया।

डिजिटल डेस्क बिजनौर: हमारे यहाँ शादी विवाह कार्यक्रम में जुता चुराई की रस्म अहम है लेकिन जूता चुराई के रस्म के बाद बारातियों पर ही जूते चल जाएं।। मारपीट हो जाए ऐसी घटना शायद ही देखने को मिलती हो। लेकिन ऐसा कुछ हुआ है बिजनौर में एक शादी समारोह में। देहरादून के चकरौता से गढ़मलपुर आई बरात में उस समय हंगामा मच गया जब जूता चुराई का नेग देने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे, उसके पिता और परिजनों को बंधक बनाकर जमकर पीटा। 

जूता चुराने की रस्म के दौरान लड़की पक्ष ने चुराए गए जूते वापस करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। लड़के पक्ष ने इतनी रकम देने से इन्कार किया। लड़का पक्ष पांच हजार रुपये देने पर राजी हुआ। इस पर दुल्हन के परिवार की कुछ महिलाओं ने दूल्हे से कहा कि तू तो भिखारी है। इस पर बरातियों और दुल्हन के परिवार के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। 

आरोप है दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे उसके पिता और परिजनों को कमरे में बंधक बनाकर जमकर पीटा। लाठी डंडे भी चले। इसके बाद शादी की रस्में टल गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष पर जूता चुराई को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करने और उन्हें कमरे में बंद कर जमकर पीटने का आरोप लगाया है। उधर, दुल्हन पक्ष का आरोप था कि दहेज को लेकर दूल्हा पक्ष उन पर दबाव बना रहा था। 

इस घटना को देखकर यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आजकल पैसा ही सब? कुछ हो गया है। पैसा मान सम्मान से भी बढ़कर है शादी विवाह समारोह में जहां। मान सम्मान को पहले आगे रखा जाता था अब जूते चुराई। की रस्म के पैसे को लेकर ही इतना बड़ा विवाद होना साहब बता रहा है कि कहीं ना कहीं। सामाजिक मर्यादाएं शून्य हो चुकी हैं। और यह एक खबर हमें इस चिंतन के लिए मजबूर करती है कि आज सामाजिक समरसता और रिश्तों की मर्यादा। कितनी कमजोर हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular