Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeExclusiveअर्चना मिल गयी, निगम ने 80 साल की जिंदा महिला को मृत...

अर्चना मिल गयी, निगम ने 80 साल की जिंदा महिला को मृत बताया, ट्रेन में हार्ट अटैक से मौत, मंदिर में चोरी

बीस अगस्त को ग्वालियर की कुछ खास खबरें, निगम की परिषद में हंगामा रेलवे स्टेशन पर हार्ट अटैक से मरीज की मौत...

ग्वालियर मध्य प्रदेश: पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड क्लर्क से पीएनबी वन ऐप डाउनलोड करने के बहाने ठग ने 8.79 लाख रुपए ठग लिए। न्यू जीवाजी नगर थाटीपुर निवासी सत्यनारायण के साथ ठगी की। यह घटना एक महीने पहले हुई थी और एक महीना गुज़र जाने के बाद 18 अगस्त को क्राइम ब्रांच। ने एफआईआर दर्ज की है सत्यप्रकाश। कांग्रेस विधायक फूल सिंह भारइया के रिश्ते में भाई हैं उन्हीं के साथ रहते हैं। फरियादी सत्यप्रकाश ने फेसबुक पर पीएनबी का विज्ञापन देखकर एपलोड करने का प्रयास किया था। लोगों को इस तरह के सोशल मीडिया के विज्ञापनों से बचना चाहिए।

ग्वालियर नगर निगम ने एक गज़ब कारनामा किया है जिसमें 80 साल की जिंदा महिला को ही उसकी समग्र आईडी में मृत बता दिया है। घोष पूरा नंबर 1 में रहने वाली 80 वर्षीय शांतिबाई पटेल अभी जिंदा है लेकिन निगम ने 1 जुलाई को ही शांति बाई को कागजों में मार दिया और चालाकी से उनकी परिवार समग्र आईडी। पन्ना में रहने वाले बरासक खां के नाम कर दी। पूरे मामले में में निगम की घोर। लापरवाही नजर आ रही है लेकिन जिम्मेदार कह रहे हैं कि अभी तक कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है।यदि आती है तो सुधार किया जाएगा।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर 2 यात्रियों के शव मिले हैं जिसमें एक की पहचान हुई जबकि दूसरे की नहीं जीआरपी। पुलिस ने बताया कि झांसी से ग्वालियर एक यात्री राज कुमार अपने परिजनों के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वह बीती रात झाँसी लौट रहे थे। सीढी उतरते समय उन्हें हाँ अटैक आया और वहीं गिर गए जब। सूचना डिप्टी एसएस को दी गई तो आरपीएफ और रेलवे के डॉक्टर मौके पर पहुंचे लेकिन यात्री की मौत हो चुकी थी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिवार को सूचना दे दी है। 

मंगलवार को ग्वालियर निगम परिसर में जमकर हंगामा हुआ पार्षदों द्वारा लिखे गए पत्रों के जवाब में आधी अधूरी जानकारी मिली थी जिससे पार्षद नाराज थे। जन समस्याओं और पूर्व के ठहरावों का पालन नहीं करने पर अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। विपक्षी पार्षदों ने कहा कि जब पार्षद किसी काम के लिए कहता है तो तुरंत ही आरोप लगाते हैं कि हम पैसे मांग रहे हैं और खुद के अधिकारी भ्रष्ट हैं नेता प्रतिपक्ष हरिपाल। ने चेतावनी दी ही जब तक मनमाना रवैया बंद नहीं होगा और पत्रों के जवाब में पूरी जानकारी नहीं आएगी परिषद् नहीं चलने देंगे। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय चुपचाप बैठे सारे आरोपों को सुनते रहे। परिषद बाईस अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई।

ग्वालियर पुलिस को पूरे मंगलवार परेशानी में डालने वाली तेरह दिन से भोपाल में ट्रेन से लापता हुई अर्चना तिवारी आखिरकार नेपाल बॉर्डर पर मिल गई। उसे जीआरपी पुलिस भोपाल ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में परिया कला स्थित नेपाल बॉर्डर से हिरासत में लिया है। जब मंगलवार सुबह अर्चना ने अपने परिवार से बात की और इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने राहत की सांस ली जीआरपी एसपी राहुल लोढ़ा ने बताया कि अर्चना सुरक्षित है। अट्ठाईस वर्षीय अर्चना कटनी की रहने वाली है इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही है। सात अगस्त को इंदौर से कटनी जाते वक्त नर्मदा एक्सप्रेस से भोपाल में गायब हो गई थी। 

सनातन धर्म मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात हुई है । 4 दान पेटियां तोडकर चोर बड़ी रकम चुरा ले गए। चोर 3 बजे मंदिर में दाखिल हुए और कुंदा तोड़कर गिरिजा जी मंदिर के अंदर दान पेटी उठा ले गए कैंपस में उसे तोड़ा नकदी समेटी। इसी तरह उन्होंने शिव मंदिर और अन्य मंदिर की दान पेटियां भी तोडी।  यहां हैरान करने वाली बात यह है के मंदिर से मात्र 200 मीटर दूरी पर ही इंदरगंज थाना है और पुलिस रात्रि गश्त के बड़े दावे भी करती है। यह देखते हुए श्रद्धालुओं में आक्रोश है।मंदिर प्रबंधन ने पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है। पुलिस की लापरवाही देखते हुए नजदीक के ही अचलश्वर मंदिर प्रबन्ध ने सुरक्षा के लिए निजी स्तर पर तीन गार्ड तैनात कर दिए हैं। 

ध्रुपद गायन के जनक राजा मानसिंह तोमर। का जन्मोत्सव मंगलवार को मनाया गया गांधी। रोड तिराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर क्षत्रिय समाज के लोग एकत्रित हुए और पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री ज्ञानेन्द्र सिंह पूर्व सांसद विवेक सेजवलकर कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल साडा पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुशवाहा सुरेन्द्र सिंह तोमर विष्णु भदौरिया महेश मुदगल महेन्द्र सेंगर। कांग्रेस महामंत्री सुनील शर्मा राजेन्द्र भदौरिया विरेन्द्र सिंह तोमर बृजपाल सिंह तोमर अतर।सिंह तोमर डॉक्टर कैलाश परमार द्वारा प्रतिमा पर पूजन किया गया। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular