ग्वालियर मध्य प्रदेश: 6 जुलाई को ग्वालियर के थाना क्षेत्र में हुई तीस लाख रुपए की सनसनीखेज लूट की वारदात का खुलासा पुलिस ने अड़तालीस घंटे के अंदर ही कर दिया। हालांकि लुटेरे काफी शातिर थे फ़ोन का प्रयोग नहीं कर रहे थे। लूट में उपयोग की गई गाड़ियां भी चोरी की थी। इसके बावजूद पुलिस ने शिफ्ट ऑपरेशन चलाया और तकनीक का पूरा प्रयोग करते हुए न केवल लूट का खुलासा किया बल्कि लुटेरों को लूटी हुई रकम के साथ पकड़ने में कामयाबी हासिल की। पुलिस को इस कार्यवाही ने साबित कर दिया कि अपराधी कितने भी शातिर हों पुलिस की पहुंच से बच नहीं सकते।
आपको बता दें कि छह जुलाई को ग्वालियर के शराब कारोबारी के मुनीम से लगभग 30 लाख रुपए की लूट की वारदात हुई थी जिसमें शामिल 3 लूटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एक मोटरसाइकल, टोयोटा ग्लैंजा कार ओर लूटी गई रकम में से 20 लाख रुपए से ज्यादा की रकम बरामद कर ली है। लूट की वारदात को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड शराब कारोबारी का का पुराना नौकर शिवम कुशवाह था जिसने अपने चाचा दीपक कुशवाह के साथ मिलकर इस लूट की योजना बनाई और इसमें दो अन्य साथियों विकास गुर्जर और विजय कंसाना को भी लिया।
शराब कारोबारी लक्ष्मण शिवहरे के मुनीम आशाराम कुशवाह के साथ बैंक में 29 लाख 50 हजार रूपये जमा कराने जाते समय अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था..लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश CCTV कैमरे में भी कैद हो चुके थे। ग्वालियर पुलिस ने लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष ऑपरेशन स्विफ्ट 48 किया और 48 घण्टे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने का लक्ष्य पूरा कर लिया है..इस टास्क को पूरा करने के लिए अस्सी पुलिसकर्मियों की आधा दर्जन पुलिस टीमों का गठन किया गया था और इस टास्क को पूरा करने के लिए लगभग 300 से अधिक CCTV कैमरों को खंगाला गया तो लूटेरों की मोटर साइकिल जलालपुर पेट्रोल पम्प पर खड़ी मिली।
सीसीटीवी इस पूरे लूट के खुलासे में बहुत मददगार साबित हुई। साथ में उन पुलिसकर्मियों की मेहनत भी जिन्होंने सीसीटीवी को बारीकी से विश्लेषण किया। लूट के आरोपी मुरैना की तरफ जाने वाली बस में फरार होते हुए दिखाई दी। जिसमें लूटेरे दीपक कुशवाह, विकास गुर्जर उर्फ विधूडी और विजय कंषाना उर्फ पपला की पहचान हुई। और आरोपियों को भगाकर ले जाने वाले की राहुल गुर्जर के रूप में शिनाख्त की गई।

लूट की घटना का मास्टरमाइंड शिवम कुशवाह निकला जो शराब कारोबारी के यहां पूर्व में नौकरी किया करता था। लेकिन गलत आचरण के चलते उसे हटा दिया गया थाव पुलिस ने लूट के आरोपी दीपक कुशवाह, विजय गुर्जर (कंषाना) उर्फ पपला एवं राहुल घुरैया को टोयोटा ग्लैंजा कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने लूट के पैसे का आपस में बंटवारा होना बताया है। जबकि लूट की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तार होना बाकी है वहीं लूट की घटना में 29 लाख 50 हजार रूपए में से 20 लाख 35 हजार 500 रुपए बरामद कर लिए हैं।
लूट की इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे में इन पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही। क्राईम ब्रांच टीम- निरी0 धर्मेन्द्र कुशवाह, उप निरी. धर्मेन्द्र शर्मा, उप निरी. हरेन्द्र राजपूत, उनि रवि लोधी, आर. गौरव, आर अनुराग यादव, आर. सिवा, आर. बॉलिस्टर बघेल(डीएसबी मुरैना), आर. सुमित भदौरिया, प्र.आर. जितेन्द्र तिवारी, प्र.आर. राजीव शुक्ला, प्र.आर. बेताल यादव, आर. देवब्रत तोमर, आर. गौरव परमार, आर. बृजेन्द्र चौहान, आर. पवन झा, आर. रत्नेश राजावत, आर. अरविन्द शर्मा, आर. रंजीत गुर्जर, आर. चालक राजकुमार जाट, आर. सोनू प्रजापति, आर. आशीष शर्मा, आर.कपिल पाठक, आर. देवेश शर्मा, आर. शिवकुमार शर्मा, आर. विपिन सिकरवार, आर. अजय राठौर, आर. मनोज भारद्धाज, आर. नवीन पाराशर, अन्य थानों की टीम- उनि संजय शर्मा(थाना ग्वालियर), उनि राजीव सोलंकी(थाना महाराजपुरा), थाना बहोड़ापुर से उनि रामचन्द्र शर्मा, उनि विवेक तोमर, प्रआर. जसविन्दर सिंह, आर. रणवीर यादव, आकाश यादव, गिर्राज गुर्जर, अंकित तोमर, योगेन्द्र सिकरवार, अजय खरे, गिर्राज शर्मा, रूस्तम गुर्जर, राजबहादुर, अवधेश गुर्जर, माताराम गुर्जर, राकेश शर्मा, उरवेन्द्र गुर्जर, प्र.आर. रामवरन लोधी(थाना बिलौआ), अनुज जाट(थाना कम्पू), मनोज गुर्जर(करहिया), अरूण लोधी(जनकगंज), सत्येन्द्र जाट(झांसीरोड), चौकी टेकनपुर से उप निरी. बलवीर मावई, प्र.आर. रिंकू सिंह गुर्जर, म.प्रआर. अर्चना कंसाना(अपुअ मध्य कार्या0), आर. राहुल शर्मा, भानुप्रताप कुशवाह, प्रदीप यादव, थाना उटीला से प्र.आर. प्रमोद, योगेन्द्र, राकेश, राकेश, की सराहनीय भूमिका रही।
